रुतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ ट्रॉई सीरीज में 66 रनों की पारी खेल विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड है लिस्ट ए में कम से कम 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में बेस्ट औसत का। आईए देखते हैं लिस्ट-

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ इस समय ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर है। यहां वह मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ जारी ट्राई नेशन सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। सीरीज की शुरुआत से ही गायकवाड़ तगड़ी फॉर्म में नजर आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ा, वहीं आज अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार फिफ्टी जड़ते हुए 66 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ वह विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। यह रिकॉर्ड है लिस्ट ए क्रिकेट में कम से कम 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में बेस्ट औसत का।
रुतुराज गायकवाड़ के ने इन 66 रनों के साथ लिस्ट ए क्रिकेट में 5227 रन हो गए हैं, जो उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा 59.39 की औसत के साथ बनाए हैं। वहीं विराट कोहली दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। कोहली के नाम 16447 रन 57.91 की औसत के साथ दर्ज है। इस लिस्ट में माइकल वेबन, चेतेश्वर पुजारा और एबी डी विलियर्स जैसे कई खिलाड़ी हैं। आईए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक औसत (कम से कम 5000 रन)
59.39 - रुतुराज गायकवाड़ (5227 रन)*
57.91 - विराट कोहली (16447 रन)
57.86 - माइकल बेवन (15103 रन)
57.01 - सी पुजारा (5759 रन)
53.52 - खुर्रम मंजूर (7922 रन)
53.47 - एबी डेविलियर्स (11123 रन)
53.39 - बाबर आजम (9772 रन)
53.11 - जेम्स टेलर (5365 रन)
53.00 - शान मसूद (6413 रन)
52.30 - सलीम इलाही (6277 रन)
51.25 - शुभमन गिल (5228 रन)
50.38 - एमएस धोनी (13353 रन)
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने दी तूफानी शुरुआत
अफगानिस्तान ए ने भारत ए के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है। मैच से पहले हुई बारिश के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि बारिश का सर वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह पर नहीं पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 44 तो प्रभसिमरन सिंह ने 69 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने 66 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। टीम इंडिया की नजरें अफगानिस्तान को 350 के आस-पास का टारगेट देने पर होगी। कप्तान तिलक वर्मा खबर लिखे जाने तक अर्धशतक जड़ चुके हैं और क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 281/5 है।
इंडिया A (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (w), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (c), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज





साइन इन