Australia lost 3 wickets for 0 against Bangladesh First time Aussies did not score a single run after lost 3 wkt in ODI ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0/3, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार शर्म से झुका कंगारुओं का स, Cricket Hindi News - Hindustan

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0/3, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार शर्म से झुका कंगारुओं का सिर

ऑस्ट्रेलिया ने बिना खाता खोले वनडे इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट गंवा दिए। दो ओवर तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का खाता ही नहीं खुल पाया। यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली बार हुआ है। 

Thu, 11 June 2026 12:45 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0/3, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार शर्म से झुका कंगारुओं का सिर

ऑस्ट्रेलिया के लिए गुरुवार 11 जून की सुबह एक शर्मनाक सुबह के रूप में दर्ज हो गई है। वनडे इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मेजबान बांग्लादेश से भिड़ रही थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना मुनासिब समझा, लेकिन उनका ये फैसला बहुत ही गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले 3 विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी भी शून्य पर इतने ज्यादा विकेट नहीं खोए थे। बांग्लादेश की टीम ने भी इतिहास रचा है कि उसने दो टीमों के शून्य पर 3 विकेट वनडे मैच में गिराए हैं।

दरअसल, बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी की शुरुआत तस्किन अहमद ने की। तस्किन ने पहले ओवर की तीन गेंदों को डॉट फेंका, जबकि चौथी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान जोश इंग्लिश आए। अगली दो गेंदों पर उनसे भी रन नहीं बना। दूसरा ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद पर कूपर कोनोली को चलता कर दिया। वे भी अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाए। वे गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके बाद मैट रेन शॉ बल्लेबाजी के लिए उतरे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: गायकवाड़-तिलक ने संभाली पारी, भारत का स्कोर 200 के करीब

मैट रेनशॉ के खिलाफ चार गेंदें मुस्तफिजुर रहमान ने डॉट फेंकी। ओवर की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर ने लिटन दास के हाथों रेनशॉ को भी शून्य पर चलता किया। इस तरह दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0 पर 3 था। तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की टीम के इतिहास में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार था, जब टीम का स्कोर 0/3 था। इससे पहले एक रन, दो रन और चार पर 3-3 विकेट ऑस्ट्रेलिया ने जरूर खोए, लेकिन पहली बार टीम ने 3 विकेट गंवाए और एक भी रन बोर्ड पर नहीं लगाया।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब किसी टीम का स्कोर 3 विकेट गिरने के बाद शून्य हो। सबसे पहले बांग्लादेश ने ही 3 विकेट शून्य पर साल 2003 में वर्ल्ड कप के मैच में खोए थे, जब श्रीलंका के चमिंडा वास ने हैट्रिक ली थी। दूसरे नंबर पर कनाडा की टीम का नाम है, जो 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शून्य पर 3 विकेट गंवा दी थी। 2009 में जिम्बाब्वे की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शून्य पर 3 विकेट खो दिए थे। इस तरह बांग्लादेश पहला देश है, जिसने दो टीमों की यह हालत की है कि 3 विकेट चटका दिए और एक भी रन नहीं दिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।