Rohit Sharma is set to break the record Oldest Player to Represent India in ODIs during the 1st ODI against Afghanistan रोहित शर्मा ODI में बनने जा रहे हैं भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, टूटेगा 37 साल पुराना रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा ODI में बनने जा रहे हैं भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, टूटेगा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे। वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। वह 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

Thu, 11 June 2026 07:26 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रोहित शर्मा ODI में बनने जा रहे हैं भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, टूटेगा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार 13 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान मैदान पर कदम रखते ही टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे, वह वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। जी हां, हिटमैन इस दौरान 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे। रोहित शर्मा हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास कर भारतीय टीम से जुड़े हैं और वह तीन मैच की इस सीरीज में खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हरफनमौला हार्दिक पांड्या चोट के चलते अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद इंग्लैंड दौरे पर की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी क्या आज मचाएंगे धमाल? यहां देखें IND A vs AFG A लाइव मैच

रोहित शर्मा के नाम के आगे लगने जा रहा है सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का टैग!

रोहित शर्मा जब अफगानिस्तान के खिलाफ 12 जून को धर्मशाल के मैदान पर उतरेंगे तो उनकी उम्र 39 साल 44 दिन की होगी और वह वनडे में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर मोहिंदर अमरनाथ के नाम था। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे 1989 में खेला था, तब वह 39 साल 36 दिन के थे। अब 37 साल बाद रोहित शर्मा उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एकदम तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप विजेता भारत से कितनी ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन की प्राइज मनी?

रोहित शर्मा की नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की नजरें अगले साल होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप पर है। हिटमैन टी20 के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। अब उनकी नजरें भारत को 2027 वर्ल्ड कप जीताकर इस फॉर्मेट से भी संन्यास लेने पर होगी। अगले वर्ल्ड कप तक खुद को फिट और फॉर्म में रखने के लिए रोहित काफी मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल 2026 भले ही उनके लिए अच्छा नहीं रहा हो, मगर वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि उनके ऊपर हमेशा तलवार लटकी हुई है। एक-दो खराब सीरीज या बड़ी चोट उन्हें टीम से बाहर निकाल सकती है। ऐसे में रोहित शर्मा को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

IND vs AFG वनडे स्क्वॉड

टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।