IND vs NZ Rishabh Pant ruled out of ODI series Dhruv Jurel named replacement ऋषभ पंत हुए IND vs NZ वनडे सीरीज से बाहर, बीसीसीआई ने कर दिया रिप्लेसमेंट का ऐलान, Cricket Hindi News - Hindustan

ऋषभ पंत हुए IND vs NZ वनडे सीरीज से बाहर, बीसीसीआई ने कर दिया रिप्लेसमेंट का ऐलान

ऋषभ पंत चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी पुष्टी की। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने की जानकारी देने के साथ-साथ उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

Sun, 11 Jan 2026 10:43 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऋषभ पंत हुए IND vs NZ वनडे सीरीज से बाहर, बीसीसीआई ने कर दिया रिप्लेसमेंट का ऐलान

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी 11 जनवरी से होना है। मगर इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लग गया है। स्टार विकाट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी पुष्टी की। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने की जानकारी देने के साथ-साथ उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। ऋषभ पंत की जगह टीम में संजू सैमसन या ईशान किशन नहीं बल्कि विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले ध्रुव जुरेल आए हैं। जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है, वह इस सीजन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रो-को हैं धूम मचाने के लिए तैयार, जानें IND vs NZ वनडे सीरीज कैसे देखें लाइव

ऋषभ पंत की चोट की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में लिखा, ‘विकेटकीपर ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के BCA स्टेडियम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट में बैटिंग करते समय अपने दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ।

उन्हें तुरंत MRI स्कैन के लिए ले जाया गया और BCCI मेडिकल टीम ने उनकी क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर एक एक्सपर्ट के साथ विस्तार से चर्चा की। पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) का पता चला है और इसलिए उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गांगुली ने T20 WC को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, भारत फेवरेट है क्योंकि…

पुरुषों की सिलेक्शन कमेटी ने ध्रुव जुरेल को पंत की जगह टीम में शामिल किया है, और जुरेल टीम के साथ जुड़ गए हैं।’

लिस्ट ए में बेमिसाल हैं ध्रुव जुरेल का रिकॉर्ड

ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट और टी20 में तो डेब्यू कर लिया है, मगर अभी तक उन्हें टीम इंडिया के लिए वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। अगर बात उनके लिस्ट-ए रिकॉर्ड की करें तो अभी तक खेले 17 मैचों में उन्होंने 74.70 की लाजवाब औसत के साथ 747 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक जड़े, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 160 रनों का रहा। जारी विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला गरज रहा है। वह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 558 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इस समय जुरेल से बेहतर पंत का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है।

India's updated ODI squad vs New Zealand: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।