780 sixes were hit in the 2026 T20 World Cup India and Sanju did wonders Pandya holds shameful record 2026 T-20 WC में लगे 780 छक्के, भारत और संजू ने किया कमाल, पांड्या के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

2026 T-20 WC में लगे 780 छक्के, भारत और संजू ने किया कमाल, पांड्या के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप छक्कों की बारिश वाला विश्व कप रहा है। विश्व कप के 10वें एडिशन कुल 780 छक्के लगे हैं और 17 हजार से अधिक रन बने हैं। संजू सैमसन ने छक्के जड़ने के मामले में कमाल किया है वहीं हार्दिक पांड्या ने छ्क्का खाने की वजह से शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है।

Mon, 9 March 2026 09:49 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 T-20 WC में लगे 780 छक्के, भारत और संजू ने किया कमाल, पांड्या के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप 2026 में कई कीर्तिमान स्थापित हुए। 1 महीने तक चले इस टूर्नामेंट में छक्कों की ऐसी मूसलाधार बारिश हुए कि रिकॉर्डबुक के सारे पिछले पन्ने उलट-पुलट हो गए। विश्व कप के 10वें एडिशन में कुल 780 छक्के लगे जो एक टी-20 विश्व कप एडिशन में लगने वाले सर्वाधिक छक्के हैं। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने इस विश्व कप एडिशन में 106 छक्के जड़ दिए। टीम इंडिया किसी भी टी-20 विश्व कप एडिशन में 100 छक्के जड़ने वाली पहली टीम बन गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में इस सीजन खूब रन बरसे। 20 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। लीग और सुपर-8 को मिलाकर कुल 52 मुकाबले खेले गए। दो सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मैच को मिलाकर कुल 55 मैच खेले गए। इस दौरान पूरे टूर्नामेंट में कुल 17582 रन बने। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की सिक्स हिटिंग एबिलिटी जमकर देखने को मिली। संजू सैमसन ने टी-20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़े। उन्होंने 5 मैचों में ही 24 छक्के जड़कर यह कीर्तिमान स्थापित किया।

टी-20 विश्व कप 2026 में इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगने का कार्तिमान भी स्थापित हो गया। यह रिकॉर्ड भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बना। दोनों टीमों ने 40 ओवर में कुल 34 छक्के जड़े दिए जो विश्व कप के किसी भी मैच में सर्वाधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया पर शर्म आती है, पूर्व क्रिकेटर ने सूर्या और जय शाह पर क्यो उठाए सवाल?
ये भी पढ़ें:सबसे ज्यादा किस देश ने जीती हैं ICC ट्रॉफी? भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, पाक कहां?

इस दौरान हार्दिक पांड्या के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो कोई भी गेंदबाज नहीं चाहेगा कि उसके नाम दर्ज हो। इस टूर्नामेंट में वे सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए। हार्दिक पांड्या ने इस विश्व कप एडिशन में 9 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 20 छक्के खाए जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के WC जीतने पर वायरल हो रहा रोहित शर्मा का 2011 का ट्वीट, सूर्या से कनेक्शन

बता दें कि यह टूर्नामेंट शतकों के लिहाज से भी खास रहा। टी-20 विश्व कप 2026 के एडिशन में सात शतक लगे जो एक इतिहास है। इससे पहले किसी भी विश्व कप एडिशन में दो से ज्यादा शतक नहीं लगे थे लेकिन इस एडिशन में तीन या चार नहीं, बल्कि 7 शतक लगाए। इस विश्व कप की खास बात यह भी रही की छोटी टीमों ने कई बड़ी टीमों को परेशान किया। जिम्बाब्वे जैसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को पटखनी देकर सुपर-8 में जगह बनाई।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।