RR के कप्तान रियान पराग को अपने किस निर्णय पर हो रहा पछतावा, कहा- ऐसा करते तो...
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पहली हार मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को अपने निर्णय पर पछतावा हो रहा है। मैच समाप्त होने के बाद रियान पराग को लगा कि वे दूसरी पारी में गेंदबाजी करते तो यह ज्यादा बेहतर निर्णय साबित हो सकता था।

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पहली हार मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को अपने निर्णय पर पछतावा हो रहा है। मैच समाप्त होने के बाद रियान पराग को लगा कि वे दूसरी पारी में गेंदबाजी करते तो यह ज्यादा बेहतर निर्णय साबित हो सकता था। राजस्थान रॉयल्स के फुल टाइम कैप्टन बनने के बाद यह रियान पराग की पहली हार है। इससे पहले वे तीन मुकाबले लगातार चार मुकाबले जीतकर आ रहे हैं। रियान पराग ने आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के दो युवा गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब की शानदार गेंदबाजी की आरआर के कप्तान ने तारीफ की है।
हमें दूसरी पारी में गेंदबाजी करनी चाहिए थी
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रियान पराग ने बताया कि "सच कहूं तो भावनाओं को समझने के लिए ज्यादा समय नहीं था। हमने लगातार दो विकेट गंवा दिए, उनकी गेंदबाजी की तारीफ करनी होगी। हमारी तरफ से भी शायद कुछ गलतियां हुईं, लेकिन हम इसे एक छोटी सी चूक मानकर इस बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे। वास्तव में, हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही। उन्होंने अपने पहले गेंदबाजी करने के निर्णय पर अफसोस प्रकट करते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि दूसरी गेंदबाजी बेहतर हो सकती थ। यह शायद इसलिए भी लग रहा है क्योंकि हमने जल्दी विकेट गंवा दिए। नई गेंद चमकते समय थोड़ी चिपचिपी थी। चमक फीकी पड़ते ही गेंद धीमी हो गई। बाद में सोचें तो हम दूसरी गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन कई चीजें हैं जो हम बेहतर कर सकते थे।”
प्रफुल्ल और साकिब की गेंदबाजी प्रभावशाली थी
प्रफुल्ल और साकिब की शानदार गेदंबाजी पर बात करते हुए रियान पराग ने कहा कि "मैंने उन्हें घरेलू क्रिकेट में ज्यादा नहीं देखा है। मुझे लगता है कि मैंने साकिब के खिलाफ एक बार खेला था बिहार बनाम असम के मैच में। लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। घरेलू दर्शकों के समर्थन और उनके नाम के नारे लगाने के दबाव को देखते हुए, पहले चार-पांच ओवरों में उनकी गेंदबाजी वाकई प्रभावशाली थी।" अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए पराग ने कहा कि "मुझे लगा कि हमने अच्छी शुरुआत की। शायद कुछ छोटी-मोटी चीजें थीं जो हम अलग तरीके से कर सकते थे।"
उन्होंने 30 रन ज्यादा स्कोर बना दिया था
गेंदबाजी के दौरान रणनीतियों पर हुई चूक के बारे में बात करते हुए पराग ने कहा कि "जहां तक जड्डू भाई की बात है, वह पल भर का फैसला था। ईशान किशन बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए मैंने उनके सामने जडेजा को गेंदबाजी देने का जोखिम नहीं लेना चाहा। मैंने बिश्नोई पर भरोसा करते हुए उन्हें वो ओवर दिए। लेकिन मुझे लगा कि विकेट की स्थिति को देखते हुए उनका स्कोर लगभग 30 रन ज्यादा था।" रियान पराग ने आगे कहा "बल्लेबाजी के नजरिए से देखें तो नौ रन पर पांच विकेट गिरने के बावजूद 160 रन बनाना हमारी बल्लेबाजी की गहराई को दर्शाता है। कुछ सकारात्मक बातें भी हैं, स्थिति इससे कहीं ज्यादा खराब हो सकती थी, और हमने एक मजबूत साझेदारी भी की। जैसा कि मैंने कहा, ये बस एक छोटी सी चूक है। अब हम कोलकाता जा रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"





साइन इन