srh vs rr ipl 2026 Kavya Marans reaction to Vaibhav Suryavanshis dismissal went viral instantly वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही ऐसा था काव्या मारन रिएक्शन, देखते ही देखते हुआ वायरल, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही ऐसा था काव्या मारन रिएक्शन, देखते ही देखते हुआ वायरल

वैभव के आउट होते ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का खुशी के मारे झूम गईं। वे इस 15 वर्षीय वंडर बॉय के आउट होने से बेहद खुश नजर आईं और सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया। इससे पहले अभिषेक के शून्य पर आउट होने से वे मायूस दिखी थीं।

Tue, 14 April 2026 01:54 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही ऐसा था काव्या मारन रिएक्शन, देखते ही देखते हुआ वायरल

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले गेंदबाज प्रफ्फुल हिंगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके। पारी का पहला ओवर डालने आए हिंगे ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ही वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने IPL के पहले ओवर मे 3 विकेट लेकर रच दिया इतिहास

वैभव के आउट होने से झूम उठीं काव्या मारन

वैभव के आउट होते ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का खुशी के मारे झूम गईं। वे इस 15 वर्षीय वंडर बॉय के आउट होने से बेहद खुश नजर आईं और सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया। काव्या मारन ने हिंगे के पहले ओवर में ध्रुव जुरेल और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस के आउट होने को भी सेलिब्रेट किया, लेकिन वैभव के आउट होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। वे काफी खुश नजर आई थीं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 मैचों से आप किसी का आकलन नहीं कर सकते, KKR के खराब प्रदर्शन पर बोले फिन एलेन

अभिषेक के आउट होने से हो गई थीं मायूस

इस मैच में टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। पिछले चार मैचों में तीन में हार झेलने के बाद आई हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीद थी, लेकिन वे जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर आउट होकर चलते बने। अभिषेक के आउट होने के बाद काव्या काफी मायूस नजर आई थीं और उस मोमेंट का भी रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया था। तब काव्या मारन काफी दुखी नजर आई थीं। हालांकि, अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान ने पारी को संभाला और नीतीश रेड्डी के अच्छे फिनिश के बाद टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20: अभिषेक शर्मा ने बनाया सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड

टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुश

आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में ईशान किशन के 91 और हेनरिक क्लासेन के 40 रनों की पारियों और अंत में नीतीश कुमार रेड्डी के कैमियो की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में आईपीएल 2026 में अब तक अपराजित रही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गवां दिए और आगे चलकर हालत ये हो गई कि टीम ने 16वें ओवर में 129 रनों के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए। राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई और सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से जीत दर्ज कर अपना रन रेट सुधारा। इस आईपीएल में पांच मैचों में यह उनकी दूसरी जीत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।