राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस को खरीदा, देखें सभी टीमों के मालिकों की लिस्ट
भारत के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के लॉन्च से पहले सोमवार को 'डबलिन गार्डियन्स' टीम को खरीद लिया। ईटीपीएल ने डबलिन में एक खास कार्यक्रम में अपनी 6 टीम वाली फ्रेंचाइजी लाइन अप पूरा किया जिसमें फ्रेंचाइजी मालिकों ने शिरकत की।

भारत के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के लॉन्च से पहले सोमवार को 'डबलिन गार्डियन्स' टीम को खरीद लिया। ईटीपीएल ने डबलिन में एक खास कार्यक्रम में अपनी 6 टीम वाली फ्रेंचाइजी लाइन अप पूरा किया जिसमें फ्रेंचाइजी मालिकों ने शिरकत की। पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन डबलिन गार्डियंस की कप्तानी करते दिख सकते हैं।
राहुल द्रविड़ ने एक बयान में कहा,'जिस बात ने मुझे ईटीपीएल की ओर आकर्षित किया वह इसके पीछे का बड़ा विजन था- जमीनी स्तर पर विकास को मजबूत करके और आयरलैंड के साथ-साथ पूरे यूरोप में उभरती प्रतिभाओं के लिए रास्ते बनाकर यूरोप में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करने का अवसर।'
ईटीपीएल को बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन प्रमोट करने में लगे हैं। सोमवार को डबलिन में हुए कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ के साथ-साथ बच्चन भी मौजूद थे।
ईटीपीएल को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर लॉन्च किया है। इसमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रोटरडम और एम्सटर्डम की फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। ईटीपीएल इस लिहाज से अनोखी लीग है कि इसमें अलग-अलग देशों की फ्रेंचाइजियां हिस्सा लेंगी।
ईटीपीएल में क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े और नामचीन सितारें देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि इस लीग में मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डुप्लेसी और हेनरिक क्लासेन जैसे कई इंटरनेशनल स्टार दिखेंगे।
ईटीपीएल फ्रेंचाइजी को खरीदने वालों में राहुल द्रविड़ के अलावा क्रिस गेल, स्टीव वॉ, जोंटी रोड्स, ग्लेन मैक्सवेल जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हैं।
ETPL की फ्रेंचाइजी और उनके मालिक
डबलिन फ्रेंचाइजी- राहुल द्रविड़
बेलफास्ट- ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड
एडिनबर्ग- काइल मिल्स, नाथन मैक्कलम और रचेल वाइजमैन
ग्लासगो- विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
एम्सटर्डम- स्टीव वॉ, जैमी डेयर और टिम थॉमस
रोटरडम- जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लैशिन, समीर शाह और मधुकर श्री





साइन इन