R Ashwin lashes out at playing MS Dhoni as an Impact Player in IPL 2026 Then he would have retired तो वह रिटायर हो जाते; धोनी को बतौर इंपैक्ट प्लेयर खिलाने पर भड़के अश्विन, Cricket Hindi News - Hindustan

तो वह रिटायर हो जाते; धोनी को बतौर इंपैक्ट प्लेयर खिलाने पर भड़के अश्विन

एमएस धोनी का क्या यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा? धोनी किस पोजिशन पर बैटिंग करेंगे? क्या इस सीजन धोनी विकेटकीपिंग के दस्ताने संजू सैमसन को सौंप देंगे? क्या धोनी इस सीजन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलेंगे? आईपीएल 2026 से पहले माही को लेकर कई सवाल है।

Fri, 27 March 2026 08:22 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तो वह रिटायर हो जाते; धोनी को बतौर इंपैक्ट प्लेयर खिलाने पर भड़के अश्विन

एमएस धोनी का क्या यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा? धोनी किस पोजिशन पर बैटिंग करेंगे? क्या इस सीजन धोनी विकेटकीपिंग के दस्ताने संजू सैमसन को सौंप देंगे? क्या धोनी इस सीजन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलेंगे? आईपीएल 2026 से पहले माही को लेकर कई सवाल है। धोनी अब 44 साल के हो गए हैं, इस साल 7 जुलाई को वह 45 के पूरे हो जाएंगे। ऐसे में यह कयास लगाना गलत नहीं होगा कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वहीं सीएसके बदलाव के दौर से गुजर रही है। संजू सैमसन के टीम में आने से माही अपनी जिम्मेदारियां उन्हें सौंप सकते हैं। बाकी सभी सवालों के जवाब का तो फैंस अंदाजा लगा सकते हैं, मगर यह कहना मुश्किल है कि धोनी इस सीजन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलेंगे या नहीं। हालांकि पूर्व स्पिनर आर अश्विन इसके पक्ष में नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक का फिर उड़ा मजाक, बीच मैच में बदला गेंद का रंग; अंपायरों को लेना पड़ा फैसला

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि उसे 'इम्पैक्ट लिस्ट' में ही रहना चाहिए। अगर वह टीम में है, तो उसे खेलना ही होगा। अगर वह नहीं खेलना चाहते, तो उन्हें पूरे सीजन नहीं खेलना चाहिए, बस बात खत्म। मैं उसके 'इम्पैक्ट प्लेयर' होने से सहमत नहीं हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप CSK की प्लेइंग XI बना रहे हैं, और धोनी टीम में हैं, तो बहस वहीं खत्म हो जाती है। उन्हें टीम के XI में होना ही चाहिए। अगर वह खेलना नहीं चाहते, तो वह रिटायर हो जाते। उन्हें 100% यकीन है कि वह खेल सकते हैं। वह पिछले तीन महीनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह यह मैसेज दे रहे हैं कि मैं खेलना चाहता हूं, आप जो चाहें सोचें। अगर वह खेलना चाहते हैं, तो उनसे जाकर यह कहना मुमकिन नहीं है कि आप नहीं खेल सकते। वह आपके नंबर छह के बैटर नहीं हैं, इस बात से मैं सहमत हूं। लेकिन वह दोहरी भूमिका निभा सकते हैं। वह ऋतुराज के लिए मैदान पर एक 'कम्पास' (मार्गदर्शक) बन सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायरमेंट वापस लेने को तैयार WI का ये धाकड़ बल्लेबाज, 9 साल बाद होगी वापसी

मुझे लगता है कि मैदान पर इस नई बॉलिंग लाइन-अप को सपोर्ट करने में धोनी की अहम भूमिका होगी। मैं पिछले साल भी वहां था। MS चाहते हैं कि वे आखिरी तीन ओवर खेलें। लेकिन कई बार टॉप ऑर्डर ने ज्यादा रन नहीं बनाए और उन्हें ऊपर आना पड़ा। इस बार, ऐसा होने से बचने के लिए उन्होंने टॉप ऑर्डर में और ताकत जोड़ी है। शायद इस बार, 14 मैचों में से, उन्हें सिर्फ़ 3-4 मैचों में ही ऊपर बैटिंग करने का मौका मिलेगा, या फिर वे सिर्फ आखिर में ही आएंगे। उनकी सबसे बड़ी भूमिका कीपिंग, फील्ड सेट करने और ऋतुराज को सहारा देने में होगी।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।