Evin Lewis reverses international retirement attempts red-ball comeback after nine years रिटायरमेंट वापस लेने को तैयार WI का ये धाकड़ बल्लेबाज, 9 साल बाद होगी इस फॉर्मेट में वापसी, Cricket Hindi News - Hindustan

रिटायरमेंट वापस लेने को तैयार WI का ये धाकड़ बल्लेबाज, 9 साल बाद होगी इस फॉर्मेट में वापसी

वेस्टइंडीज के स्टार टी20 बल्लेबाज एविन लुईस ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। यह ऐलान उन्होंने वेस्टइंडीज की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर किए जाने के बाद किया था।

Fri, 27 March 2026 06:47 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रिटायरमेंट वापस लेने को तैयार WI का ये धाकड़ बल्लेबाज, 9 साल बाद होगी इस फॉर्मेट में वापसी

वेस्टइंडीज के स्टार टी20 बल्लेबाज एविन लुईस ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। यह ऐलान उन्होंने वेस्टइंडीज की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर किए जाने के बाद किया था, मगर महज दो महीने बाद उनका मन बदल गया है और उन्होंने रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला किया है। वह वेस्टइंडीज के लिए कोई लिमिटेड ओवर सीरीज नहीं खेलने वाले हैं बल्कि उन्होंने रिटायरमेंट वापस वेस्टइंडीज के घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट, 'रीजनल फ़ोर डे कॉम्पिटिशन' के लिए त्रिनिदाद की टीम में खेलने के लिए लिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए टीम को अपनी उपलब्धता जाहिर कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB, MI से लेकर CSK, KKR तक, यहां देखें सभी 10 टीमों के आईपीएल 2026 फुल शेड्यूल

अगर वह यह घरेलू टूर्नामेंट खेलते हैं, तो लुईस 9 साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2016/17 में खेला था। उससे पिछले सीजन, 2015/16 में, उन्होंने 49.11 की औसत से 442 रन बनाए थे, जिसमें उनका एकमात्र फर्स्ट-क्लास शतक – जमैका के खिलाफ 104 रन – भी शामिल था। कुल मिलाकर, लुईस ने 22 मैचों में 30.72 की औसत से 1,229 रन बनाए हैं।

बता दें, एविन लुईस ने वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल मंच पर कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरसीबी के लिए गुड न्यूज, चैंपियन गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम के साथ जुड़े

लुईस इस सीजन में चल रही TTCB प्रीमियरशिप डिवीजन में बेस मोटर्स मार्चिन पैट्रियट्स के लिए बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। इसमें क्वीन्स पार्क क्रिकेट क्लब के खिलाफ 119 रन, मैरीबॉयज के खिलाफ 232 रन (नाबाद), और पावरजेन पेनल क्रिकेट क्लब के खिलाफ 113 रन की पारियां शामिल हैं। फिलहाल, इस स्थानीय दो-दिवसीय सीजन में उनका औसत 94 है।

त्रिनिदाद के कोच रायाद एमरिट ने कहा, “एविन लुईस ने खुद को राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध कराया है। यह हमारे लिए एक और अच्छा संकेत है, क्योंकि वह लगातार रन बना रहे हैं। (Cephas) ​​कूपर भी पिछले साल हमारे बल्लेबाजों के मुख्य स्तंभों में से एक थे। यह एक अच्छी दुविधा है। यह कोई राज नहीं है कि किसी न किसी को टीम से बाहर बैठना पड़ेगा। चयनकर्ताओं के लिए यह एक मुश्किल फैसला होगा, लेकिन यह एक ऐसा फैसला है जो हमें लेना ही होगा।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।