Top 5 bowlers with most wickets in T20 World Cup 2026 know how many Indians are in the list बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग समान रहे वर्ल्ड कप में किन 5 गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? लिस्ट में दो भारतीय, Cricket Hindi News - Hindustan

बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग समान रहे वर्ल्ड कप में किन 5 गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? लिस्ट में दो भारतीय

टी-20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाजी यूनिट की जान कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह के नाम है। उन्होंने ना सिर्फ फाइनल में चार विकेट लेकर भारत को विश्व कप जिताया, बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। टॉप-5 में कौन-कौन से गेंदबाज हैं, जानिए।

Mon, 9 March 2026 01:41 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग समान रहे वर्ल्ड कप में किन 5 गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? लिस्ट में दो भारतीय

टी-20 विश्व कप का समापन हो चुका है। एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपना परचम लहराया और तीसरी बार विश्व विजेता बनी। मेन इन ब्लू ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से पटखनी दी। यह विश्व कप बल्लेबाजों के लिहाज से काफी ऐतिहासिक और शानदार रहा, जिसमें 7 शतक लगे। इससे पहले आयोजित हुए सभी 9 विश्व कप एडिशन में कभी भी 2 से ज्यादा शतक नहीं लगे थे। अगर विश्व कप के इस एडिशन को एक रन फेस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

इस रन फेस्ट में बतौर गेंदबाज विकेट लेना और रना बचाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। फिर अपनी स्किल के दम पर कई गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी स्किल को बड़े मंच पर साबित किया। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, आदिल राशिद, लुंगी एनगिड़ी और रचिन रवींद्र जैसे गेंदबाजों ने इस विश्व कप में अपना जलवा बिखेखा। अमेरिका के गेंदबाज ने शैडली वैन शाल्कविक ने वो कारनामा कर दिखाया जो दुनिया के किसी भी क्रिकेटर ने नहीं किया।

टी-20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाजी यूनिट की जान कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह के नाम है। उन्होंने ना सिर्फ फाइनल में चार विकेट लेकर भारत को विश्व कप जिताया, बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। बुमराह ने 8 मैचों की 8 पारियों में 28 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12 की स्ट्राइक रेट के और 6.21 की शानदार इकोनॉमी के साथ कुल 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने कुल 174 रन खर्चे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यहीं से मैंने अपने क्रिकेट करियर की.,फाइनल जीतने के बाद क्यों इमोशनल हुए बुमराह?

लिस्ट में दूसरे नंबर पर वरुण चक्रवर्ती का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों की सभी 9 पारियों में 31 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 13.29 की स्ट्राइक रेट और 9.26 की इकोनॉमी रेट के साथ कुल 14 विकेट हासिल किए। उन्होंने इस दौरान 287 रन खर्चे। इस सूची में तीसरे स्थान पर अमेरिका के गेंदाबाज शैडली वैन शाल्कविक हैं, जिन्होंने सिर्फ चार मैचों में 13 विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने इस दौरान कुल 14.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 6.85 की शानदार स्ट्राइक रेट और 6.81 की इकोनॉमी के साथ कुल 101 रन खर्च किए। सूची में चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे के घातक तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का नाम है। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 7.89 की इकनॉमी रेट और 11 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 13 विकेट हासिल किए। सूची में पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद का नाम है, जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 8.15 की इकोनॉमी के साथ कुल 13 विकेट हासिल किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
ये भी पढ़ें:5 मैचों मे बना दिए 321 रन, संजू ने तोड़ा विराट कोहली के सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

1. जसप्रीत बुमराह (भारत)- 8 पारियों में 6.21 की इकोनॉमी से 14 विकेट

2.वरुण चक्रवर्ती (भारत)- 9 पारियों में 9.26 की इकोनॉमी से -14 विकेट

3.शैडली वैन शाल्कविक (अमेरिका)- 4 पारियों में 6.81 की इकोनॉमी से- 13 विकेट

4.ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे)-6 पारियों में 7.89 की इकोनॉमी से- 13 विकेट

5.आदिल राशिद-(इंग्लैंड)- 8 पारियों में 8.15 की इकोनॉमी से- 13 विकेट

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।