इधर रोहित- रिकल्टन लगा रहे थे छक्के-चौके, उधर शख्स ने गर्लफ्रेंड के साथ लूट ली महफिल, VIDEO
इधर रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन बीच मैदान पर चौके छक्के लगा रहे थे उधर स्टैंड में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ महफिल लूट ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए उसने क्या किया।

रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली। इस हाई-बोल्टेज मुकाबले में एक तरफ जहां केकेआर के बल्लेबाजों ने 221 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, वहीं, मुंबई ने अपना दम दिखाते हुए इसे 19.1 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत को आसान बना दिया। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। रोहित शर्मा ने 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 38 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं रिकल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए।
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन इधर बीच मैदान पर छक्के-चौके लगाने में व्यस्त थे, उधर स्टैंड में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा किया कि महफिल ही लूट ली। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को चलते मैच के दौरान ही प्रपोज कर दिया। यह शख्स मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए था, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड ने केकेआर की जर्सी पहनी थी। दोनों अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस दौरान शख्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की फैन अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने के बल बैठकर प्रपोज करना चाहा, लेकिन उसके साथ एक लोचा हो गया। जैसे ही शख्स घुटने के बल बैठने लगा उसके हाथ से अंगूठी छूट गई और पल भर के लिए वह चिंतित हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद दर्शकों ने झटपट अंगूठी ढूढ़ ली और फिर शख्स ने अपनी जीएफ को प्रपोज किया।
दोनों इस दौरान बेहद खुश नजर आए और उनके लिए यह मैजिक मोमेंट बन गया। इस खुशी भरे पल के साक्षी बने स्टैंड के सभी दर्शकों ने कपल का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। सभी फैंस इस कपल के खास पल पर खुश नजर आए। इन दोनों के प्रपोजल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि आए स्टेडियम पर खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करने की रवायत सी चली आ रही है। अब सिर्फ ऐसा क्रिकेट प्रशंसक और फैंस ही नहीं करते हैं, बल्कि बड़े-बड़े क्रिकेटर भी करते हैं। दीपक चाहर ने भी अपनी वाइफ को शादी के लिए कुछ इसी अंदाज में स्टैंड में घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन