Pakistan captain Salman Ali Agha has revealed his teams biggest weakness after their World Cup exit पाकिस्तानी कप्तान ने खुद ही खोल दी अपनी पोल, WC से बाहर होने के बाद बताई ये बड़ी कमजोरी, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तानी कप्तान ने खुद ही खोल दी अपनी पोल, WC से बाहर होने के बाद बताई ये बड़ी कमजोरी

टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान आगा सलमान ने अपनी और अपनी पूरी टीम की बड़ी कमजोरी उजागर की है। उन्होंने प्रेशर सिचुएशन में अच्छी डिसीजन मेकिंग ना कर पाने को विश्व कप में मिली हार का सबसे बड़ा कारण माना है। जानिए उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस में क्या कहा।

Sun, 1 March 2026 03:27 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तानी कप्तान ने खुद ही खोल दी अपनी पोल, WC से बाहर होने के बाद बताई ये बड़ी कमजोरी

पाकिस्तान शनिवार, 28 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गया। पेल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 213 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका को 147 के भीतर रोकना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 207 रन बनाए और 5 रनों से मुकाबला हारी। श्रीलंका ने यह मैच अपने नाम तो नहीं किया, लेकिन इतना अच्छा प्रदर्शन जरूर कर दिया कि पाकिस्तान टी-20 विश्व कप 2026 की रेस से बाहर हो गया।

मैच समाप्त होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने से प्रेस कॉन्फेंस में पत्रकारों ने कई कड़े सवाल किए। उनसे यहां तक पूछ दिया गया कि आप खुद कप्तानी छोड़ेंगे या बोर्ड आपको बाहर करेगा। इस बीच पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। उन्होंने टीम की सबसे बड़ी कमजोरी दबाव की स्थिति में सही निर्णय न ले पाना बताया है।

प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पाकिस्तानी कैप्टन ने स्वीकार किया कि, "हमारी डिसीजन मेकिंग उतनी अच्छी नहीं है जितनी होनी चाहिए।" उन्होंने बताया कि जब भी टीम पर दबाव बढ़ता है, तो वे अपनी रणनीति को सही ढंग से लागू नहीं कर पाते और यहीं पर उनसे गलतियां होती हैं।" उन्होंने इसे पाकिस्तान की लगातार विफलता का कारण भी बताया। यह लगातार चौथा आईसीसी इवेंट है जिसमें पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका है। कप्तान के अनुसार, आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट में दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ बहुत अधिक दबाव होता है और उस दबाव में अपने खेल के स्तर को ऊपर न उठा पाना ही हार की मुख्य वजह रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NZ, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत की किस्मत का आज होगा फैसला

आगा सलमान ने टूर्नामेंट में टीम के अंडर परफॉर्म करने की बात स्वीकार की और चयन से लेकर प्रदर्शन तक की पूरी जिम्मेदारी खुद और कोच पर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच का उदाहरण देते हुए कहा कि टीम 18 ओवर तक बहुत अच्छा खेली थी, लेकिन अंतिम तीन ओवरों में एग्जीक्यूशन और सही फैसलों की कमी के कारण वे मैच को उस तरह फिनिश नहीं कर सके जैसा चाहते थे। कप्तान का मानना है कि भविष्य में पाकिस्तान को अगर बड़े टूर्नामेंट जीतने हैं, तो उन्हें हाई-प्रेशर मैचों में अपनी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीलंका को हराकर विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, NZ की सेमीफाइनल में एंट्री

बता दें पाकिस्तान की टीम साल 2023 के वनडे विश्व कप से लेकर 2026 के टी-20 विश्व कप तक पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए जगह नहीं बना पाई है। 2023 के विश्व कप में बाहर होने के पाकिस्तानी टीम को 2024 के टी-20 विश्व कप में भी निराशा हाथ लगी और उसके बाद 2025 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भी अंतिम चार में जगह नहीं बना पाए। अब 2026 के टी-20 विश्व कप से भी बाहर हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, बने एक WC एडिशन…
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।