Sahibzada Farhan Broke Virat Kohlis 14 year-old record became batsman with most runs in a single World Cup edition साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, बने 1 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर, Cricket Hindi News - Hindustan

साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, बने 1 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर

पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने किंग विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप के मुकाबले में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Sat, 28 Feb 2026 08:15 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, बने 1 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर

श्रीलंका के खिलाफ पेल्लेकेले में जारी मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विराट कोहली का 12 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पाकिस्तान के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली को पछाड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, एक ने तो 6…

2026 में जारी टी-20 विश्व कप में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान ने अब तक कुल 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने साल 2014 के विश्व कप में 319 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट के किसी संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे और उनका यह रिकॉर्ड पिछले 12 सालों से बना हुआ था। लेकिन शनिवार 28 फरवरी को साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए खुद को नंबर वन की पोजीशन पर स्थापित कर दिया है। 323 रनों के साथ अब साहिबजादा फरहान इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं, जबकि विराट कोहली खिसकरकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणजी ट्रॉफी 2025-26 में चमके ये 5 बल्लेबाज, देखिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5

टी20 विश्व कप के किसी संस्करण में सर्वोच्च रन:

323* - साहिबजादा फरहान (2026*)

319 - विराट कोहली (2014)

317 - टी दिलशान (2009)

303 - बाबर आजम (2021)

302 - एम जयवर्धने (2010)

टी-20 विश्व कप के किसी संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने साल 2009 के विश्व कप में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए थे। इस सूची में चौथे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर ने साल 2021 के विश्व कप में अच्छी बल्लेबाजी की थी और पूरे टूर्नामेंट में 303 रन बनाए थे। श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम इस सूची में पांचवें नंबर पर है, जिन्होंने साल 2010 के विश्व कप में 302 रन बनाए थे। मैच के ताजा हालातों की बात करें तो साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ा दिया है। वे 33 गेंदों में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 6 चौके 2 छक्के लगाए। पाकिस्तान तेज गति से रन बना रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं आकिब नबी डार, जिन्होंने जीता रणजी ट्रॉफी 2025-26प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।