New Zealand England and South Africa reach the final of the T20 World Cup 202 India s fate will be decided today न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, SA सेमीफाइनल में पहुंचे, SL ने PAK के अरमानों पर फेरा पानी, आज होगा भारत की किस्मत का फैसला, Cricket Hindi News - Hindustan

न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, SA सेमीफाइनल में पहुंचे, SL ने PAK के अरमानों पर फेरा पानी, आज होगा भारत की किस्मत का फैसला

श्रीलंका ने पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेरते हुए टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अंतिम चार के लिए प्रवेश कर चुकी हैं, जबकि भारत की किस्मत का फैसला रविवार को वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच से होगा।

Sun, 1 March 2026 03:03 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, SA सेमीफाइनल में पहुंचे, SL ने PAK के अरमानों पर फेरा पानी, आज होगा भारत की किस्मत का फैसला

टी-20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। श्रीलंका के पेल्लेकेले में शनिवार 28 फरवरी को खेले गए सुपर एट के मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन उसके अरमानों पर पानी जरूर फिर गया। पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान ही टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया था और उसे सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर सकी और दूसरी पारी के 17वें ओवर में ही वह टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई। श्रीलंका ने 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 207 रन बना दिए थे। कप्तान दसुन शनाका आखिरी गेंद पर सिक्स नहीं लगा सके, वरना पाकिस्तान विश्व कप से बाहर होने के साथ-साथ मैच भी हार जाता।

सुपर-8 के अपने तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-2 से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री कर चुकी है और अब इसी ग्रुप से न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल की राह पक्की कर ली है। सुपर-8 में 3 में से 3 मैच जीतकर इंग्लैंड 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है, वहीं न्यूजीलैंड का एक मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था जिससे उसे एक अंक मिले थे और इंग्लैंड के हाथो उसे हार मिली थी, लेकिन उसने श्रीलंका की टीम को बुरी तरह हराया था और इस तरह 3 अंकों और बेहतर रन रेट के साथ न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल में एंट्री मारी। पाकिस्तान के भी जाते-जाते पॉइंट्स टेबल पर तीन अंक हो गए, लेकिन न्यूजीलैंड से कम रन रेट के कारण उसे बाहर होना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रनों से हराया, लेकिन विश्व कप से हुआ बाहर, NZ सेमी मे
ये भी पढ़ें:साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, बने एक WC एडिशन…

सुपर-8 के ग्रुप 1 से 2 मैचों में लगातार 2 जीत और जिम्बाब्वे के लगातार 2 हार के कारण दक्षिण अफ्रीका भी चार अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए जगह बना चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को 72 रनों से बुरी तरह हराया था। प्रोटियाज टीम ने वेस्टइंडीज को भी शिकस्त दी थी और भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के हारते ही वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी। इस तरह सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड तीन टीमें कंन्फर्म हो चुकी हैं, जबकि भारत की किस्मत का फैसला रविवार को होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टी-20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की

टी-20 विश्व कप 2026 का चौथा और आखिरी सेमीफाइनलिस्ट रविवार 1 मार्च 2026 को कोलकाता के इडेन गार्डंस में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से तय होगा। दोनों टीमों के अब तक 1-1 जीत के साथ दो अंक हैं और सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी होगा। यह मैच भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने के लिए करो या मरो वाला मैच है। अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तब भारत विश्व कप से बाहर हो जाएगा। हालांकि, कोलकाता में रविवार को बारिश के कम आसार हैं जो भारत के लिए सकारात्मक बात है। भारत अब तक इडेन गार्डंस में वेस्टइंडीज से टी-20I का कोई भी मुकाबला नहीं हारा है, ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को भारत के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।