Nicholas Pooran reveals the LSG cards and explains why the team is losing We obviously paid the price for it हमने जाहिर तौर पर इसकी कीमत चुकाई; निकोलस पूरन ने खोले LSG के पत्ते, बताया क्यों हार रही है टीम, Cricket Hindi News - Hindustan

हमने जाहिर तौर पर इसकी कीमत चुकाई; निकोलस पूरन ने खोले LSG के पत्ते, बताया क्यों हार रही है टीम

नियमित कप्तान ऋषभ पंत RCB vs LSG मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जोश हेजलवुड की गेंद उनकी कोहनी में लगी थी, जिस वजह से उनकी जगह निकोलस पूरन ने टीम की कमान संभाली। पूरन ने ही पोस्ट मैच प्रजेंटेशन अटेंड की।

Thu, 16 April 2026 05:44 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हमने जाहिर तौर पर इसकी कीमत चुकाई; निकोलस पूरन ने खोले LSG के पत्ते, बताया क्यों हार रही है टीम

लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल 2026 में अपनी तीसरी हार का सामना बुधवार, 15 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों करना पड़ा। एलएसजी ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 146 रन बोर्ड पर लगाए थे, चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर यह टारगेट आरसीबी के लिए काफी आसान था। विराट कोहली, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा की तूफानी पारियों के दम पर बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में 5 विकेट रहते जीत दर्ज की। आरसीबी इस जीत के साथ एक बार फिर टेबल टॉपर बन गई है। वहीं एलएसजी 5 में से तीन मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली के सिर ऑरेंज कैप, ईशान से आगे पाटीदार; पर्पल कैप रेस में प्रिंस की छलांग

नियमित कप्तान ऋषभ पंत RCB vs LSG मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जोश हेजलवुड की गेंद उनकी कोहनी में लगी थी, जिस वजह से उनकी जगह निकोलस पूरन ने टीम की कमान संभाली। पूरन ने ही पोस्ट मैच प्रजेंटेशन अटेंड की।

निकोलस पूरन ने मैच के बाद टीम की हार का कारण खराब बल्लेबाजी को बताते हुए कहा, "यह हमारे लिए एक मुश्किल सीज़न रहा है, हम बैटिंग में उम्मीद से कम रहे हैं। 175 का स्कोर हमारे लिए मुश्किल होता। लेकिन यह कोई सीक्रेट नहीं है कि हम पूरे सीज़न में बैटिंग में स्ट्रगल कर रहे थे और आज हमने जाहिर तौर पर इसकी कीमत चुकाई।

यह T20 क्रिकेट है। यह एक मुश्किल गेम है। इसमें कंसिस्टेंट रहना भी मुश्किल है। लेकिन लड़के सच में बहुत मेहनत कर रहे हैं और इसका क्रेडिट उन्हें जाता है। हम भी इसे जीतने की कोशिश करेंगे। और मुझे लगता है कि यह बस टाइम की बात है। बस सब्र रखना है, जब मौका आए तो तैयार रहना है, और उसकी जिम्मेदारी भी लेनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली, भुवनेश्वर या रासिख नहीं; एक विकेट लेने वाला बना प्लेयर ऑफ द मैच

(अपनी बैटिंग के बारे में) मैं सच में अच्छा महसूस कर रहा हूं और बॉल को अच्छी तरह से हिट कर रहा हूँ। बदकिस्मती से, टूर्नामेंट में अब तक सब कुछ मेरे हिसाब से नहीं रहा है। लेकिन ऐसा पहले भी हो चुका है। मैं पहले भी इस पोजिशन में रहा हूं, मुझे पता है कि कैसे लड़ना है। और मुझे लगता है कि मैं इससे बाहर निकल जाऊंगा।"

कैसा रहा RCB vs LSG मैच?

रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सुपर जाइंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े।

सुपर जाइंट्स की ओर से प्रिंस यादव (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन जबकि आवेश खान (23 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को पांच मैच में तीसरी हार से नहीं बचा पाए।

इस जीत से बेंगलुरु की टीम पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के भी आठ अंक हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर है।

रसिख (24 रन पर चार विकेट) और भुवनेश्वर (27 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपर जाइंट्स की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई। कृणाल पंड्या ने भी 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

सुपर जाइंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया लेकिन तीनों में से कोई भी अच्छी शुरुआत को बड़ी परी में नहीं बदल पाया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।