New Zealand joined this shameful club of Pakistan after losing the final to India got this stain भारत से फाइनल हारते ही पाकिस्तान के इस शर्मनाक क्लब में शामिल हुआ न्यूजीलैंड, लगा ये दाग, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत से फाइनल हारते ही पाकिस्तान के इस शर्मनाक क्लब में शामिल हुआ न्यूजीलैंड, लगा ये दाग

न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के हाथों मिली हार बड़ी ही दुखदायी रही। फाइनल में एक बार फिर हारने के बाद न्यूजीलैंड की एंट्री पाकिस्तान के शर्मनाक क्लब में हो गई है। यहां सिर्फ 3 टीमें है।

Mon, 9 March 2026 08:52 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारत से फाइनल हारते ही पाकिस्तान के इस शर्मनाक क्लब में शामिल हुआ न्यूजीलैंड, लगा ये दाग

मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार, 8 मार्च को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम के सामने 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 159 रनों पर ढेर हो गया। 96 रनों से इस मैच को हारने के बाद न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के शर्मनाक क्लब में एंट्री हो गई है। न्यूजीलैंड अब संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली टीम बन गई है। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी दूसरी हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 2021 टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी के नजदीक पहुंचकर चूक गई थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें धूल चटाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे समझे खोटा सिक्का, वहीं निकला तुरुप का इक्का; ऐसे लिखी गई जीत की दास्तां

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तीन टीमें ऐसी हो गईं है, जिन्होंने 2 बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारे हैं। न्यूजीलैंड से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका इस लिस्ट में मौजूद है।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं इसके बाद वह 2022 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड से हारे।

श्रीलंका को 2009 और 2012 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में पाकिस्तान ने तो 2012 में वेस्टइंडीज ने उन्हें हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट और रोहित का कॉम्बो हैं संजू सैमसन, भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा दावा

पाकिस्तान और श्रीलंका ने तो 1-1 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है, मगर न्यूजीलैंड के हाथ एक भी बार यह खिताब नहीं लगा है।

कई T20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली टीमें

2 - पाकिस्तान (2007, 2022)

2 - श्रीलंका (2009, 2012)

2 - न्यूज़ीलैंड (2021, 2026)

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का नाम उन कप्तानों की लिस्ट में जुड़ गया है जिन्होंने सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल हारे हैं। इस लिस्ट में सौरव गांगुली, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय कप्तान भी हैं।

सबसे ज्यादा ICC फाइनल हारने वाले कप्तान

2 - सौरव गांगुली (CT,WC)

2 - ब्रायन लारा (CT,CT)

2 - कुमार संगकारा (T20WC,WC)

2 - महेला जयवर्धने (WC,T20WC)

2 - ब्रेंडन मैकुलम (CT,WC)

2 - विराट कोहली (CT,WTC)

2 - रोहित शर्मा (WTC,WC)

2 - मिशेल सेंटनर (CT, T20WC)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।