Sanju Samson is a combination of Virat Kohli and Rohit Sharma claims Anil Kumble after T20 World Cup 2026 final विराट कोहली और रोहित शर्मा का कॉम्बो हैं संजू सैमसन, भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा दावा, Icc-t20-world-cup Hindi News - Hindustan

विराट कोहली और रोहित शर्मा का कॉम्बो हैं संजू सैमसन, भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा दावा

संजू सैमसन विराट कोहली और रोहित शर्मा का कॉम्बो हैं। ये दावा भारतीय दिग्गज ने किया है। अनिल कुंबले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन की परफॉर्मेंस को देखने के बाद ये बात कही है। 

Mon, 9 March 2026 08:15 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली और रोहित शर्मा का कॉम्बो हैं संजू सैमसन, भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा दावा

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहे गए सुपर 8 के आखिरी मैच में 97 रनों की पारी खेली, फिर 89 रनों की पारी सेमीफाइनल में खेली और फाइनल में भी यही स्कोर उन्होंने किया। महज 5 मैच खेलकर वह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो गए। इसकी वजह से पूर्व भारतीय स्पिनर और टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले ने सैमसन की तारीफ की है। सैमसन को कुंबले ने विराट और रोहित का कॉम्बो करार दिया है। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।

कुंबले ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संजू सैमसन कोहली की तरह पारी को संभाल सकता है और पावरप्ले में बॉलिंग का सामना करने की काबिलियत भी रखता है, जिसमें रोहित शर्मा माहिर थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान, कुंबले ने सैमसन की बैटिंग में वर्सेटिलिटी पर एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा, "अगर आप 2024 के पिछले वर्ल्ड कप को देखें, तो उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा थे। दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि सैमसन एक तरह से कोहली और रोहित का कॉम्बिनेशन हैं। जब कोहली की थोड़ी जरूरत होती है, तो आप बस प्लान बनाते हैं और पक्का करते हैं कि आप विकेट न खोएं और फिर जब भी आपको तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, पावरप्ले में, आप रोहित शर्मा की तरह बॉलर्स का सामना करना चाहते हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे समझे खोटा सिक्का, वहीं निकला तुरुप का इक्का; ऐसे लिखी गई जीत की दास्तां

सैमसन ने रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा (21 रन पर 52 रन) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने ईशान किशन (24 रन पर 54 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की जबरदस्त साझेदारी की। इसी शो में फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि मुझे तो ऐसा लगा कि मैं संजू की पिछली पारी को देख रहा हूं।

डुप्लेसिस ने कहा, “आप देख सकते हैं कि वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो फॉर्म में है और जिस तरह से खेलना चाहता है, उस पर पूरी तरह से खरा उतर रहा है। ऐसा लग रहा है कि मैं पिछली पारी फिर से देख रहा हूं। यह बस गेम प्लान दिखा रहा है। आप देख सकते हैं कि वह अपनी ताकत और उन एरिया में कितना साफ है, जहां वह स्कोर नहीं करना चाहता। उसका टेम्पो बहुत शानदार है। ऐसा नहीं लगता कि वह बॉल को ओवरहिट करने की कोशिश कर रहा है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।