Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman made the biggest partnership in T20 World Cup history साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टी-20 विश्व कप की सबसे बड़ी साझेदारी की, बना दिया इतिहास, Cricket Hindi News - Hindustan

साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टी-20 विश्व कप की सबसे बड़ी साझेदारी की, बना दिया इतिहास

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका के पेल्लेकेले में खले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 के पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। 

Sat, 28 Feb 2026 09:31 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टी-20 विश्व कप की सबसे बड़ी साझेदारी की, बना दिया इतिहास

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका के पेल्लेकेले में खले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 के पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। पाकिस्तान बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा कर दिया जो दुनिया की किसी और बैटिंग जोड़ी नहीं कर सकी थी।

साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया है। आज तक टी-20 विश्व कप के इतिहास में इससे बड़ी साझेदारी नहीं बनी है। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े। इसमें साहिबजादा फरहान ने 89 और फखर जमान ने 84 रनों की भागीदारी निभाई। 176 के योग पर जमान 84 रन बनाकर खेल रहे थे तभी उन्हें दुश्मंथा चमीरा ने अपना शिकार बनाया वरना यह साझेदारी और भी लंबी हो सकती थी। आउट होने से पहले साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए और एक ही विश्व कप संस्करण में दो शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

टी20 विश्व कप में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

176 - साहिबजादा फरहान और फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*

175* - टिम सीफर्ट और फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम यूएई, चेन्नई, 2026

170* - जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022

168 - क्विंटन डी कॉक और रिले रॉसौ (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022

166 - महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम वेस्ट इंडीज, बारबाडोस, 2010

154 - इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) बनाम युगांडा जॉर्जिया, प्रोविडेंस, 2024

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, बने एक WC एडिशन…
ये भी पढ़ें:रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, एक ने तो 6…

टी-20 विश्व कप के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और फिन एलन के बीच नाबाद 175 रनों की हुई। यह कारनामा भी विश्व कप 2026 में ही हुआ। साल 2022 के विश्व कप में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के बीच भारत के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर नाबादा 170 रनों की साझेदारी हुई थी जो टी-20 विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस सूची में चौथी साझेदारी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने साल 2022 में बनाई थी जब श्रीलंका के खिलाफ सिडनी के मैदान पर क्विंटन डिकॉक और राइली रूसो ने 166 रन जोड़े थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं आकिब नबी डार, जिन्होंने जीता रणजी ट्रॉफी 2025-26प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड

सूची में महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा का नाम भी है। उन्होंने 2010 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में 166 रनों की साझेदारी की थी। इस सूची में लिस्ट में आखिरी स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज हैं, जिन्होंने 2024 के विश्व कप में प्रोविडेंस के मैदान पर 154 रनों की साझेदारी बनाई थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।