न इश्क में न प्यार में...भारत की हार के बाद गदगद पाकिस्तानी, मोहम्मद आमिर की कुटिल हंसी वायरल
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। ये कहावत पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पर फिट पड़ती है। भारत से जीता दक्षिण अफ्रीका लेकिन वे खुश ऐसे हो रहे जैसे पाकिस्तान जीत गया हो। खुद तो लगातार भारत के हाथों हार पर हार झेल रहे। लगता है उसका दर्द इतना गहरा है कि अब किसी और हाथों भारत की हार पर इतरा रहे।

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। ये कहावत पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पर फिट पड़ती है। भारत से जीता दक्षिण अफ्रीका लेकिन वे खुश ऐसे हो रहे जैसे पाकिस्तान जीत गया हो। खुद तो लगातार भारत के हाथों हार पर हार झेल रहे। लगता है उसका दर्द इतना गहरा है कि अब किसी और हाथों भारत की हार पर इतरा रहे। पाकिस्तानी ऐंकर चिल्ला रहा, 'न इश्क में न प्यार में, जो मजा है इंडिया की हार में।' खुद भले ही चारों खाने चित होते रहे लेकिन टीम इंडिया की हार पर ऐसे तीसमार खां बन रहे कि ज्योतिषी बनकर भारत के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की भविष्यवाणी तक कर रहे। पाकिस्तानी शो 'हंसना मना है' पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की हंसी शायद ही किसी भारतीय फैंस को अच्छी लगे।
रविवार को टी20 विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले के बाद मोहम्मद आमिर एक पाकिस्तानी चैनल पर बतौर गेस्ट नजर आए। इस दौरान शो के होस्ट ने उन्हें 'एस्ट्रोलॉजर' का तमगा देता है और आमिर इस पर भारत का मजाक उड़ाने के अंदाज में लगातार हंस रहे हैं।
ऐंकर कहता है, ‘इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका मुकाबला, जिसमें साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 76 रन से आउटक्लास कर दिया। भई जो काम हमारी पाकिस्तानी टीम नहीं कर पा रही, वो हमारे पैनलिस्ट लाहौर में बैठकर कर रहे हैं। मोहम्मद आमिर ने कहा कि अभिषेक (शर्मा) स्लॉगर है, इस कॉमेंट के बाद अभिषेक वापस ही नहीं आ पा रहा है इस टूर्नामेंट में। फिर उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीफाइनल नहीं खेलेगी, आज लगता है कि इंडिया आमिर की बात मान रही है। सेमीफाइनल नहीं खेलेगी। बात करेंगे अपने पैनल से कि बात है कि न मोहब्बत में, न प्यार में, जो मजा है इंडिया की हार में।’
इसके बाद ऐंकर मोहम्मद आमिर का परिचय 'एस्ट्रोलॉजर' के तौर पर कराता है। इस दौरान आमिर लगातार हंस रहे होते हैं। स्टूडियों में मौजूद दर्शक तालियां बजाते हैं और आमिर अपने माथे पर हाथ रखकर लगातार हंसे जा रहे हैं। वह कहते हैं, ‘क्या बना दिया है मुझे? अल्लाह माफ करे।’
रविवार को हुए मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 के मुकाबले में भारत को 76 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत अगर ये मैच जीतता तो टी20 विश्व कप के इतिहास में ये उसका अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
भारतीय टीम 19वें ओवर में महज 111 रन पर सिमट गई। शिवम दुबे के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया। दुबे 42 रन बनाकर आउट हुए। इस हार के साथ भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है। अब उसे सुपर 8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे दोनों मैच को न सिर्फ जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा।





साइन इन