Mumbai Indians Not Worried About Jasprit Bumrah Wicket Drought batting coach Kieron Pollard बुमराह को विकेट नहीं मिलने से टेंशन में नहीं मुंबई खेमा, कोच कीरोन पोलार्ड ने बताया टीम का आगे का प्लान, Cricket Hindi News - Hindustan

बुमराह को विकेट नहीं मिलने से टेंशन में नहीं मुंबई खेमा, कोच कीरोन पोलार्ड ने बताया टीम का आगे का प्लान

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि बुमराह को विकेट नही मिलने से टीम मैनेजमेंट चितिंत नहीं हैं। उन्होंने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर कहा है कि सभी को लचीला होना पड़ेगा।

Sat, 11 April 2026 09:28 PMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
बुमराह को विकेट नहीं मिलने से टेंशन में नहीं मुंबई खेमा, कोच कीरोन पोलार्ड ने बताया टीम का आगे का प्लान

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में जसप्रीत बुमराह का विकेट नहीं लेना चिंता का विषय नहीं है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि टीम तिलक वर्मा के बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला रुख अपनाए रखेगी। लगातार दो हार के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।

पोलार्ड ने टीम के अहम मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "कभी-कभी रक्षात्मक रुख अपनाना ही सर्वश्रेष्ठ आक्रमण होता है। हम बुमराह के विकेट नहीं लेने को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं।" राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह की गति को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि हर स्थिति में एक ही रणनीति नहीं अपनाई जाती। उन्होंने संकेत दिया कि जब बल्लेबाज आक्रामक होते हैं, तो गेंदबाजों को अलग तरीका अपनाना पड़ता है।

पोलार्ड ने कहा, "हमारे शिविर में बुमराह को लेकर कोई चिंता नहीं है। आंकड़ों, गति या विकेटों पर हम उस तरह ध्यान नहीं देते, जैसा बाहर से देखा जाता है।" तिलक वर्मा की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा, "हर खिलाड़ी को लचीला होना होगा। टीम की जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी क्रम तय किया जाता है।" उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव ने भी अलग-अलग स्थानों पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रजत पाटीदार

पोलार्ड ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि एक ही फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहना बड़ी उपलब्धि है और ऐसे खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह बड़ी उपलब्धि है कि कोई खिलाड़ी 15 साल तक एक ही टीम के साथ बना रहे। हमें ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें खुद तय करने देना चाहिए कि कब उन्हें खेल से विदा लेना है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK का मैच फिर भी नहीं दिखी धोनी की झलक, ऋतुराज ने वापसी को लेकर दिया हिंट

उन्होंने कहा, ''लंबे समय तक खेलने के पीछे हर किसी की अलग-अलग प्रेरणा होती हैं। इमरान ताहिर 46-47 साल के उूम्र में दुनिया भर में खेल रहे हैं। एमएस धोनी अभी भी 44 साल की उम्र में खेल रहे हैं। सौभाग्य से, मैं अभी भी 39 साल की उम्र में दुनिया भर में खेल रहा हूं। इसलिए, अलग-अलग चीजें व्यक्तियों को खेलते रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।