IPL में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रजत पाटीदार से आगे सिर्फ 1 बल्लेबाज
आईपीएल के इतिहास में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के किन पांच बल्लेबाजों ने लगाए हैं आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस सूची में रजत पाटीदार दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ 1 नाम है।

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। पाटीदार की यह पारी तब आई जब टीम का स्कोर बहुत कम था और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते चले जा रहे थे। ऐसी विषम परिस्थिति में पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और यही कारण है कि टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 का आंकड़ा पार कर लिया। ये अलग बात है कि 202 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 18वें ओवर में हासिल कर लिया, लेकिन पाटीदार ने अपनी इस पारी में जड़े गए चार छक्कों की मदद से एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रजत पाटीदार ने आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे
रजत पाटीदार ने अपने करियर में अब तक कुल 45 मैच खेले हैं, जिसकी 41 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस दौरान वे 41 पारियों के बाद आईपीएल में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल का नाम है। रजत पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 41 पारियों में 81 छक्के लगाए हैं और इतनी पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस दौरान आंद्रे रसेल को पीछे किया है और यह खास उपलब्धि हासिल की है।
टॉप -5 में गेल -पाटीदार के अलावा ये नाम भी शामिल
आईपीएल में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने 41 पारियों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 127 छक्के जड़े थे। गेल आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 357 छक्के जड़े हैं। 41 पारियों में आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रजत पाटीदार का नाम आ गया है। आरसीबी के कप्तान ने इतनी पारियों में कुल 81 छक्के जड़े हैं और खास उपलब्धि हासिल की है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आंद्रे रसेल का नाम है। पिछले साल आईपीएल को अलविदा कहने वाले रसेल ने आईपीएल के इतिहास में 41 पारियों के बाद कुल 77 छक्के जड़े। हेनरिक क्लासेन ने 41 पारियों के बाद 76 छक्के लगाए थे और सूची में चौथे स्थान पर हैं। 75 छक्कों के साथ पंत इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
आईपीएल में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
127: क्रिस गेल
81: रजत पाटीदार
77: आंद्रे रसेल
76: हेनरिक क्लासेन
75: ऋषभ पंत
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन