IPL 2026 Ruturaj Gaikwad Drops Big Hint MS Dhoni Watching from Hotel Set to Return to the Ground Very Soon CSK vs DC CSK का मैच फिर भी नहीं दिखी धोनी की झलक, ऋतुराज गायकवाड़ ने वापसी को लेकर दिया बड़ा हिंट, Cricket Hindi News - Hindustan

CSK का मैच फिर भी नहीं दिखी धोनी की झलक, ऋतुराज गायकवाड़ ने वापसी को लेकर दिया बड़ा हिंट

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान बताया कि एमएस धोनी टीम होटल में मौजूद हैं और वह जल्द ही मैदान पर खेलते हुए दिखेंगे।

Sat, 11 April 2026 07:39 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
CSK का मैच फिर भी नहीं दिखी धोनी की झलक, ऋतुराज गायकवाड़ ने वापसी को लेकर दिया बड़ा हिंट

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं। हालांकि चेन्नई का मैच होने के बावजूद एमएस धोनी मैदान पर मौजूद नहीं हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान बताया है कि धोनी टीम होटल में हैं और जल्द वापसी कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दो सप्ताह में मैच नहीं खेल रहे हैं।

धोनी करेंगे वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कहा, ''जो एमएस धोनी के बारे में पूछ रहे हैं, वह होटल में हैं और टीवी पर मैच देख रहे और हमें सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन हां, जल्द ही आप उन्हें मैदान पर उतरते देखेंगे।'' चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा अगर मैं भी टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी ही करता। हालांकि पहले बैटिंग करना भी 50-50 फैसला हो सकता है। हमारी बैटिंग इस वक्त अच्छा कर रही है। ब्रेविस का आना शानदार है। इसके अलावा मैट हेनरी की जगह आज गुरजपनीत खेलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक ने 5वीं बार 20 से कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, गेंदबाजों का निकाला कचूमर

दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती एकादश में आकिब नबी को मौका दिया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है। टीम ने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियांश के बल्ले से निकला बवंडर, देखें सबसे तेज IPL फिफ्टी ठोकने वाले भारतीय

सीएसके ने बयान में कहा थ, ''महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस कारण उनका आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है।''

धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आईपीएल खेलना जारी रखा है। इस 44 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल में भविष्य को लेकर प्रत्येक सत्र में कयास लगाए जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है। ऋतुराज गायकवाड़ हालांकि टीम के कप्तान हैं, लेकिन टीम की रणनीति धोनी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं।

धोनी ने पिछले आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।