MS Dhoni may return in IPL 2026 on this condition the date came out Good News for CSK Fans एमएस धोनी की इस शर्त पर हो सकती है IPL 2026 में वापसी, CSK के लिए आई दोहरी खुशखबरी, Cricket Hindi News - Hindustan

एमएस धोनी की इस शर्त पर हो सकती है IPL 2026 में वापसी, CSK के लिए आई दोहरी खुशखबरी

IPL 2026 के शुरू होने से पहले धोनी का काफ इंजरी (पिंडली की चोट) हुई थी, जिस वजह से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। माही की गैरमौजूदगी में सीएसके की हालत काफी पतली है।

Mon, 6 April 2026 01:42 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एमएस धोनी की इस शर्त पर हो सकती है IPL 2026 में वापसी, CSK के लिए आई दोहरी खुशखबरी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी हो सकती है, मगर उसके लिए एक शर्त है। बता दें, 44 साल के एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले धोनी का काफ इंजरी (पिंडली की चोट) हुई थी, जिस वजह से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। माही की गैरमौजूदगी में सीएसके की हालत काफी पतली है। अभी तक खेले तीनों मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है और आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। सीएसके के लिए डबल खुशखबरी यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी फिट होने की कगार पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली को बॉलिंग दो के नारे से गूंज उठा स्टेडियम, देखें विराट का रिएक्शन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स को शनिवार (11 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अगले मुकाबले से पहले चोटिल एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के पूर्ण फिटनेस के करीब पहुंचने से भारी बढ़ावा मिलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में धोनी का फिटनेस टेस्ट होने की संभावना है और अगर वह इसमें पास हो गए तो चेपॉक में दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR-PBKS की आज होगी ईडन गार्डन्स पर भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा तबाही

चोटिल होने की वजह से धोनी टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होम मैच के लिए चेपॉक में भी अनुपस्थित थे। हालांकि वह नियमित रूप से टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन सत्र में भाग ले रहे हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के कारण वह मैच के दिनों में स्टेडियम नहीं गए हैं।

CSK को एमएस धोनी की सबसे ज्यादा जरूरत

आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी ने सिर्फ 8 मुकाबले ही मिस किए हैं। 3 मुकाबले 2010 में, 2 मुकाबले 2019 में और 3 मुकाबले अब तक 2026 में उन्होंने सीएसके के लिए मिस किए हैं। हैरानी की बात ये है कि जिन 8 मैचों में एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं, उनमें से सिर्फ एक ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इन आंकड़ों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि माही के बिना सीएसके के लिए मामला नामुमकिन ही है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।