‘कोहली को बॉलिंग दो’ के नारे से गूंज उठा चिन्नास्वामी स्टेडियम, देखें विराट कोहली का रिएक्शन
आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए सीएसके के सामने 251 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए जब चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी तब फैंस चाहते थे कि कोहली को बॉलिंग करने का मौका मिले।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वें मुकाबला रविवार रात बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान पूरा स्टेडियम ‘कोहली को बॉलिंग दो’ के नारों से गूंज उठा। दरअसल, आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए सीएसके के सामने 251 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए जब चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी तब फैंस चाहते थे कि कोहली को बॉलिंग करने का मौका मिले। हालांकि कप्तान रजत पाटीदार ने फैंस की दरख्वास्त नहीं मानी। आरसीबी फैंस ने इस पल का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला जो इस समय खूब वायरल हो रहा है।
विराट कोहली ने बनाए 28 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत काफी धीमी रही थी। तीन ओवर में फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने मिलकर 17 रन ही बोर्ड पर लगाए थे। सॉल्ट लय में नहीं दिख रहे थे, इस वजह से तेजी से रन बनाने का जिम्मा विराट कोहली ने उठाया। कोहली ने 18 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रनों की शानदार पारी खेली। अंशुल कंबोज के 5वें ओवर में वह आउट हो गए।
विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 173.21 के लाजवाब स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं। कोहली को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि वह एक साल पहले टी20 मैच खेले थे। बता दें, विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायरमेंट ले चुके हैं, वह वह इस फॉर्मेट में सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। T20I से रिटायरमेंट लेने के बाद ही पिछले साल कोहली ने आईपीएल में पहला खिताब आरसीबी के साथ उठाया था।





साइन इन