Most consecutive T20I innings with at least a wicket FM sides Brad Evans beats Varun Chakaravarthy वरुण चक्रवर्ती से आगे निकला जिम्बाब्वे का ये गेंदबाज, लगातार T-20I पारियों में विकेट लेने में आदिल राशिद नंबर 1, Cricket Hindi News - Hindustan

वरुण चक्रवर्ती से आगे निकला जिम्बाब्वे का ये गेंदबाज, लगातार T-20I पारियों में विकेट लेने में आदिल राशिद नंबर 1

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक लगातार पारियों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली 21 पारियों से लगातार कम से कम एक विकेट लेते आ रहे थे, लेकिन उन्हें भारतीय बल्लेबाजों ने इसे थाम दिया।

Fri, 27 Feb 2026 09:24 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वरुण चक्रवर्ती से आगे निकला जिम्बाब्वे का ये गेंदबाज, लगातार T-20I पारियों में विकेट लेने में आदिल राशिद नंबर 1

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक लगातार पारियों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली 21 पारियों से लगातार कम से कम एक विकेट लेते आ रहे थे, लेकिन उन्हें भारतीय बल्लेबाजों ने गुरुवार के दिन चेन्नई के मैदान पर खेले गए मुकाबले में एक विकेट नहीं दिया और उनका लगातार विकेट लेने का सिलसिला भी यहीं टूट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा फाइनल, फाफ डु प्लेसिस ने की बड़ी भविष्यवाणी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में विकेट लेने के मामलें में ब्रैड इवांस तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तस्कीन अहमद और भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस सूची में पीछे छोड़ दिया है। ब्रैड इवांस ने साल 2023 से 2025 के दरमियान कुल 21 मैचों की 21 पारियों में लगातार कम से कम एक विकेट जरूर हासिल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 मैचों में लुटा दिए 510 रन, T-20I में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी जिम्बाब्वे

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में विकेट लेने वाले गेंदबाज इंग्लैंड के आदिल राशिद हैं। उन्होंने साल 2023 से 2026 के दरमियान लगातार 24 पारियों में कम से कम एक विकेट जरूर लिया। वे लगातार 24 पारियों तक विकेट लेते रहे और 25वीं पारी में विकेटलेस गए। इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं, जिन्होंने 2024 से 2025 के दरमियान 23 पारियों में लगातार कम से कम एक विकेट जरूर लिया। वे 2025 में अपनी 24वी पारी में विकेटलेस गए। इस सूची में अब इवांस 21 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

लगातार टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में कम से कम एक विकेट लेने वाले गेंदबाज (फुल मेंबर टीमें):

24 आदिल राशिद (2024-26)

23 वानिंदु हसरंगा (2024-25)

21 ब्रैड इवांस (2023-25) – ( 26 फरवरी को भारत के खिलाफ खत्म हुआ सिलसिला)

19 तस्कीन अहमद (2023-24)

19 वरुण चक्रवर्ती (2025-26)

इस सूची में तस्कीन अहमद 19 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2023 से 2024 के बीच टी-20 अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 19 पारियों में कम से कम एक विकेट जरूर हासिल किया। भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा और मौजूदा वक्त में दुनिया के नंबर वन टी-20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2025 से 2026 के दरमियान लगातार 19 पारियों में कम से कम एक विकेट जरूर हासिल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।