Morne Morkels fortunes shone as he joined the Indian team winning 3 trophies 0 in Pakistan भारतीय टीम में आते ही चमक गई मोर्ने मोर्कल की किस्मत, जीती 3 ट्रॉफी, पाकिस्तान में थे तब एक भी नसीब नहीं हुई, Cricket Hindi News - Hindustan

भारतीय टीम में आते ही चमक गई मोर्ने मोर्कल की किस्मत, जीती 3 ट्रॉफी, पाकिस्तान में थे तब एक भी नसीब नहीं हुई

भारतीय टीम में गेंदबाजी कोच बनते ही मोर्ने मोर्कल की मानो किस्मत ही चमक गई हो। उन्होंने टीम इंडिया को 3 ट्रॉफी अपने तीन साल के कम कार्यकाल में जिता दी हैं, जबकि पाकिस्तान में 6 महीने के अंदर ही 2 टूर्नामेंट हार गए थे।

Thu, 12 March 2026 09:38 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारतीय टीम में आते ही चमक गई मोर्ने मोर्कल की किस्मत, जीती 3 ट्रॉफी, पाकिस्तान में थे तब एक भी नसीब नहीं हुई

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्लेयर और भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के लिए टीम इंडिया में शामिल होना और कोचिंग देना उनके करियर के लिए काफी लकी साबित हुआ है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 की समाप्ति के बाद अगस्त 2024 में भारतीय गेंदबाजी कोच के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके नाम की सिफारिश गंभीर ने की थी, जिन्होंने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स में उनके साथ दो सीजन (2022-23) तक काम किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू के शतक लगाने से टीम को क्या नुकसान होता? कप्तान सूर्या ने बताया

मोर्कल के अगस्त 2024 में भारतीय गेंदबाजी कोच बनने के बाद भले ही टीम इंडिया ने टेस्ट में उतना शानदार प्रदर्शन ना किया हो, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। मोर्कल की गेंदबाजी कोचिंग में भारतीय टीम ने पहले तो फरवरी और मार्च 2025 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया, उसके बाद 2025 में ही एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 2026 की शुरुआत में ही टी-20 विश्व कप में खिताबी जीत हासिल करके मोर्कल की झोली में एक और उपलब्धि डाल दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम से ड्रॉप होने पर गुस्सा थे अक्षर पटेल, सूर्या ने माफी मांगकर मनाया था

इस तरह मोर्ने मॉर्कल ने भारतीय टीम की कोचिंग करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए। चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2025 और टी-20 विश्व कप 2026। तीन साल से भी कम समय में मोर्कल के लिए बतौर कोच यह उपलब्धि बेहद खास है। भारत की कोचिंग से पहले वे 6 महीने से कम समय के लिए पाकिस्तान के भी कोच रहे थे। तब उन्होंने बतौर कोच कोई खास उपलब्धि नहीं हासिल की थी। मोर्ने मोर्कल को पाकिस्तान टीम में बतौर गेंदबाजी कोच जून 2023 में 6 महीने के लिए नियुक्ति मिली थी। हालांकि, उन्होंने 6 महीने पूरे होने से 6 सप्ताह पूर्व ही इस्तीफा दे दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन के बराबर ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का हकदार था ये खिलाड़ी- डिविलियर्स

मोर्कल जब पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजी कोच थे तब पाकिस्तान की टीम ने 2023 का एशिया कप खेला, लेकिन टीम उस टूर्नामेंट में फाइनल में भी प्रवेश नहीं कर पाई और आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया जिसे भारत ने जीत लिया। इस तरह उनकी कोचिंग में पाकिस्तान की टीम को एशिया कप हारना पड़ा। मोर्ने मोर्कल ने 2023 के वनडे विश्व कप में भी पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई, लेकिन इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा और भारत में खेले गए इस महा-इवेंट में वे अंतिम चार में भी जगह नहीं बना सके।

मोर्ने मोर्कल की कोचिंग में भारत और पाकिस्तान का हाल

भारत- 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीता

भारत - 2025 एशिया कप जीता

भारत - 2026 विश्व कप जीता

पाकिस्तान- 2023 एशिया कप हारा

पाकिस्तान- 2023 वनडे विश्व कप हारा

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।