Monty Panesar makes a big prediction about t20 world cup 2026 semi-finals Zimbabwe India eng sri lanka जिम्बाब्वे खेलेगा सेमीफाइनल, पाक-साउथ अफ्रीका बाहर, भारत…? दिग्गज क्रिकेट की बड़ी भविष्यवाणी, Cricket Hindi News - Hindustan

जिम्बाब्वे खेलेगा सेमीफाइनल, पाक-साउथ अफ्रीका बाहर, भारत…? दिग्गज क्रिकेट की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बडी भविष्यवाणी की है। उन्होंने 2026 टी-20 विश्व कप में भारत समेत श्रीलंका, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे को सेमीफाइनल खेलने की संभावना जताई है। पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को नजरअंदाज किया है।

Thu, 19 Feb 2026 09:52 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
जिम्बाब्वे खेलेगा सेमीफाइनल, पाक-साउथ अफ्रीका बाहर, भारत…? दिग्गज क्रिकेट की बड़ी भविष्यवाणी

विश्व कप के सुपर-8 के लिए टीमें तय हो चुकी हैं और उनके मुकाबले भी फिक्स हो चुके हैं। कौन सी टीम कब किसके साथ सुपर-8 के मुकाबले खेलेगी यह सबकुछ तय हो चुका है। भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें गुप-1 में हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को ग्रुप-2 में शामिल किया गया है। इन दोनों ग्रुप में से टॉप-2 में पहुंचने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए आगे जाएंगी।

ICC टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। इस दौरान कई क्रिकेट पंडित सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी इसको लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भी बड़ी प्रेडिक्शन है। उन्होंने उन टीमों के नाम बताए हैं जो सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना रखती हैं।

मोंटी पनेसर ने ग्रुप-1 से भारत और जिम्बाब्वे की टीम को सेमीफाइनल के लिए दावेदार माना है। उनका कहना है जिम्बाब्वे की टीम में मौजूद लंबे कद के तेज गेंदबाज अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी टीम को आहत कर सकते हैं और सेमीफाइनल में एंट्री मार सकते हैं। मोंटी पनेसर ने इस ग्रुप में भारत और जिम्बाब्वे की टीम को सेमीफाइनल के लिए फिक्स बताया है इसका सीधा मतलब यह है कि वे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को खासकर दक्षिण अफ्रीका को कमतर आंक रहे हैं।

मोंटी पनेसर ने ग्रुप-2 से सेमीफाइनल के लिए श्रींलका और इंग्लैंड को दावेदार माना है। उनका मानना है कि श्रीलंका अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठा सकती है, जबकि इंग्लैंड के पास वह मसल पावर है कि वे अपनी बल्लेबाजी के दम पर ग्रुप के टॉप-2 में आ सकते हैं और सेमीफाइनल के लिए जगह बना सकते हैं। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी के साथ मोंटी पनेसर ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8: भारत के ग्रुप में सारे टॉपर एक साथ, अब होगा घमासान
ये भी पढ़ें:टी-20 क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हार्दिक पांड्या

भारत के एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए मोंटी पनेसर ने कहा कि- मेरे ख्याल से इंग्लैंड के चांसेज हैं, क्योंकि उसके मसल पावर है। श्रीलंका का भी चांस है क्योंकि वह हॉस्ट नेशन हैं। श्रीलंका मेरे ख्याल से राइट टाइम से पीक हो रही है। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रन चेज किया वह अद्भुत था। भारत तो है ही प्रबल दावेदार। चौथी टीम मुझको लगता है जिम्बाब्वे। और इसका कारण यह है कि उसके पास वह गेंदबाजी आक्रमण है जो उन्हें सेमीफाइनल में प्रवेश दिला सकता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिम्बाब्वे ने किया एक और उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को भी रौंदा
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।