Hardik Pandya became the first Indian to score 6000 runs and take 200 wickets in T20 cricket टी-20 क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हार्दिक पांड्या, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हार्दिक पांड्या

बुधवार (18 फरवरी) को भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया। हार्दिक ने मैच के दौरान 30 रनों की पारी खेली और टी-20 क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले और 200 विकेट लेने वाले भारत पहले भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपबल्धि हासिल की।

Thu, 19 Feb 2026 06:33 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हार्दिक पांड्या

बुधवार (18 फरवरी) को भारत बनाम नीदरलैंड का मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया। हार्दिक ने मैच के दौरान 30 रनों की पारी खेली और एक बड़ा मुकाम अपने नाम कर लिया। इस 30 रनों की पारी के साथ हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले और 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 30 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी से भी पूरा सहयोग किया और 3 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 66 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। 194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजों को कड़ी टक्कर दी और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। हालांकि, वे मैच को 17 रनों से हार गए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने अच्छी बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया।

हार्दिक पांड्या के अब तक के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में घरेलू टी-20 क्रिकेट में बड़ौदा के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतर खेल दिखाया जिसके बाद साल 2015 में मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम में चयनित हुए और चर्चा में आए। जनवरी 2016 में उन्होंने आईपीएल खेलने के 1 साल के अंदर ही भारतीय टीम के लिए टी-20 क्रिकेट में डेब्यू कर लिया। हार्दिक पांड्या 2016 टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे और कुछ मैच भी अपने दम पर जिताए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती आधुनिक युग के महान खिलाड़ी हैं, बुमराह भी उनसे घातक नहीं-श्रीकांत
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा को आसानी से क्यों आउट कर पा रहे हैं गेंदबाज? अश्विन ने बताई ये वजह

साल 2018 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन किया। 2022 में वे गुजरात जायंट्स आईपीएल टीम के कप्तान बने और उसे पहले ही सीजन में चैंपियन भी बनाया। आईपीएल 2024 में वे वापस मुंबई इंडियंस लौटे और वहां के कप्तान बने जिसके बाद काफी ट्रोलिंग भी हुई। हार्दिक पांड्या ने 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक पांड्या ने NED के खिलाड़ी को गिफ्ट की साइन्ड जर्सी तो निकल पड़े आंसू

बता दें कि हार्दिक अब दुनिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों में शुमार हैं। उन्होंने T20I में भारत की कप्तानी भी की, जहां 16 मैचों में 10 जीते। 2026 में यह मुकाम हासिल करके हार्दिक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।