T20 World Cup 2026 Super 8 All four teams in Indias group are undefeated its going to be a close contest टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8: भारत के ग्रुप में सारे टॉपर एक साथ, अब होगा घमासान, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8: भारत के ग्रुप में सारे टॉपर एक साथ, अब होगा घमासान

टी-20 विश्व कप सुपर 8 के ग्रुप 1 में पहुंची सभी टीमें अपने ग्रुप में टॉप करके आई हैं। इस ग्रुप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। ये सभी टीमें ग्रुप स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं और बेहतर आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में पहुंची हैं।

Thu, 19 Feb 2026 08:51 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8: भारत के ग्रुप में सारे टॉपर एक साथ, अब होगा घमासान

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा टी-20 विश्व कप 2026 अब ग्रुप स्टेज को पार करके सुपर-8 में एंट्री मारने वाला है। सुपर-8 के लिए सभी टीमें तय हो चुकी हैं। अगले चरण के लिए पहुंचने वाली 8 टीमों को दो ग्रुपों में रखा गया है। भारतीय टीम सुपर-8 में ग्रुप 1 में है, जबकि पाकिस्तान की टीम को ग्रुप-2 में रखा गया है। ग्रुप-1 में भारत के साथ जिम्बाब्वे,वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। वहीं ग्रुप-2 में पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं।

ग्रुप-1 यानी जिस ग्रुप में भारत है इसकी सबसे खास बात यह है कि इसकी सभी टीमें शानदार प्रदर्शन करके सुपर-8 में पहुंची हैं। भारत के ग्रुप में शामिल सभी चार टीमें ग्रुप स्टेज का एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। भारतीय टीम ने खुद चार में से सभी चार मुकाबले जीते हैं और अपने ग्रुप को टॉप करके सुपर-8 में एंट्री मारी है। भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका भी अपने सभी चार मुकाबले जीतकर और ग्रुप स्टेज को टॉप करके सुपर-8 में पहुंची है। इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने भी ग्रुप स्टेज के सभी चार मुकाबले जीते हैं और टॉप करके सुपर-8 में प्रवेश किया है। जिम्बाब्वे की टीम भी अपने ग्रुप में टॉप पर रही। टूर्नामेंट की सबसे कमजोर मानी जा रही टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमें को पटखनी देकर 4 मैचों में 3 जीत के और 1 रद्द मैच के साथ 7 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश किया है। श्रीलंका इस ग्रुप में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रह गई। जिम्बाब्वे का ग्रुप स्टेज का तीसरा मैच जो आयरलैंड के खिलाफ खेला जाना था बारिश के कारण रद्द हो गया था।

इस तरह भारत के ग्रुप में मौजूद सभी टीमें अब तक अपराजित रही हैं और अच्छा प्रदर्शन करके सुपर-8 में एंट्री कर रही हैं। ऐसे में इस ग्रुप में टीमों के बीच रोमांचक भिडंत देखने को मिल सकती है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को पटखनी देनी होगी, साथ ही जिम्बाब्वे की चुनौती का भी सामना करना पड़ेगा। सुपर-8 के दोनों ग्रुप से 2-2 टीमों सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिम्बाब्वे ने किया एक और उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को भी रौंदा
ये भी पढ़ें:टी-20 क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हार्दिक पांड्या

उधर ग्रुप-2 की बात करें तो सारी ही टीमें ग्रुप स्टेज में दूसरे स्थान पर फिनिश करके सुपर-8 के लिए पहुंची हैं। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला हारा है। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने हराया था। न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका ने पटखनी दी थी और पाकिस्तान को भारत ने 61 रनों से बुरी तरह से हराया था। इस तरह सभी टीमों ने ग्रुप के अपने चार में से 3-3 मुकाबले जीते हैं और 6 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंची हैं, जबकि सुपर-8 के ग्रुप-1 की तीन टीमें चार की चारों मैच जीतकर अगले चरण के लिए पहुंची हैं और जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले जीते हैं, लेकिन एक मैच भी नहीं हारा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती आधुनिक युग के महान खिलाड़ी हैं, बुमराह भी उनसे घातक नहीं-श्रीकांत
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।