Mohammad Amir hits back at Mohammad Kaif said he played for Indian team because of Sourav Ganguly सौरव गांगुली का अहसान मानें कि इंडिया खेल गए...., मोहम्मद आमिर ने कैफ पर किया पलटवार, Cricket Hindi News - Hindustan

सौरव गांगुली का अहसान मानें कि इंडिया खेल गए...., मोहम्मद आमिर ने कैफ पर किया पलटवार

मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को करारा जवाब दिया है। मोहम्मद कैफ ने कहा था कि आमिर 2026 टी20 विश्व कप के अपने विश्लेषण में भारत के बारे में लगातार बोलकर सिर्फ अटेंशन लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Fri, 6 March 2026 07:32 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
सौरव गांगुली का अहसान मानें कि इंडिया खेल गए...., मोहम्मद आमिर ने कैफ पर किया पलटवार

मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को करारा जवाब दिया है। मोहम्मद कैफ ने कहा था कि आमिर 2026 टी20 विश्व कप के अपने विश्लेषण में भारत के बारे में लगातार बोलकर सिर्फ अटेंशन लेने की कोशिश कर रहे हैं। टूर्नामेंट के दसवें संस्करण की शुरुआत से ही आमिर भारतीय प्रशंसकों को नाराज करते आ रहे हैं। पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' यानी लप्पा घुमाने वाला बल्लेबाज कहा और फिर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत के न पहुंचने की भविष्यवाणी करके उन्होंने कई लोगों को नाराज कर दिया।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अब कैफ पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत के पूर्व बल्लेबाज को सौरव गांगुली का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उन्होंने कैफ को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। उन्होंने कैफ पर यह भी तंज कसा कि उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका सिर्फ इसलिए मिला क्योंकि वह एक अच्छे फील्डर थे। आमिर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कैफ की तुलना में मैंने कहीं अधिक टी20 मैच खेले हैं और इसलिए उन्हें हर टीम पर टिप्पणी करने और विश्लेषण के दौरान अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है।

मोहम्मद आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि “मुझे उनके क्रिकेट करियर के बारे में नहीं पता, उन्होंने कितने मैच खेले हैं। मैंने उनके आंकड़े देखे, उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 29 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 103 है। उन्होंने कहा कि मैं भारत के बारे में सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए बोल रहा था। पहली बात तो यह है कि मुझे भारत के बारे में बोलकर ध्यान आकर्षित करने की जरूरत नहीं है। मिस्टर कैफ, मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं, आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं। इसके अलावा, मैंने सिर्फ फील्डिंग की वजह से क्रिकेट नहीं खेला।”

उन्होंने आगे कहा कि “मैंने प्रदर्शन करने के बाद ही क्रिकेट खेला है। आप दादा को धन्यवाद बोलें। मैंने सुना है कि आपने सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से क्रिकेट खेला है। आप क्रिकेटर हैं, इस तरह के बयान आपको शोभा नहीं देते।”

आमिर ने भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके मन में भारत के खिलाफ कुछ भी नहीं है और अतीत में उन्होंने टीम को बहुत उच्च दर्जा दिया था जब विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी टी20 में भारतीय टीम के लिए खेलते थे। 33 वर्षीय पाकिस्तानी क्रिकेटर ने यह भी कहा कि वह भी कह सकते हैं कि कैफ आमिर के खिलाफ टिप्पणी करके पाकिस्तान में कुछ ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

आमिर ने कहा “बुरा लगने जैसी कोई बात नहीं थी। यह तो बस अपनी राय देने का मामला था। मैं भी ऐसा ही कर रहा हूं और आप भी। जब रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा टीम में थे, तब मैं हमेशा भारत को ही जीत का दावेदार मानता था।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धोनी के समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं अक्षर पटेल, लेकिन जडेजा की छाया में…
ये भी पढ़ें:दो कीपर लगाने पड़ेंगे..., अर्शदीप की दिशाहीन गेंदबाजी पर अभिषेक शर्मा का तंज

उन्होंने आगे कहा “अभी तो मुझे नहीं लगता कि वे पसंदीदा टीम हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में यह टिप्पणी कहां से आई है कि मैं ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा हूं। आपने मुझसे कम टी20 मैच खेले हैं। मैं भी कह सकता हूं कि आपने मोहम्मद आमिर के बारे में पाकिस्तान में ध्यान आकर्षित करने के लिए बात की थी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड 1 ओवर पहले ही मैच जीत जाता..., भारत की जीत पर पाक क्रिकेटर मोहम्मद आमिर

इससे पहले, कैफ ने 2024 टी20 विश्व कप में आमिर के प्रदर्शन और ग्रुप स्टेज के मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल करने में उनकी विफलता का हवाला दिया था।

बता दें कि कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने दोनों प्रारूपों में मिलाकर 3,000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। हालांकि, उन्होंने 75 टी20 मैच खेले और 1,237 रन बनाए। वह 2008 में राजस्थान रॉयल्स की पहली आईपीएल विजेता टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें टूर्नामेंट में सहायक कोच के रूप में भी अनुभव है, क्योंकि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिकी पोंटिंग के सहायक कोच के रूप में काम किया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।