MI vs RCB Nadine de Klerk Stunned Harmanpreet Kaur once again reminding fans of IND vs SA Womens World Cup Match नादिन डी क्लर्क पहले भी हरमनप्रीत को पिला चुकी हैं कड़वा घूंट; जब टूटा था करोड़ों भारतीयों का दिल, Cricket Hindi News - Hindustan

नादिन डी क्लर्क पहले भी हरमनप्रीत को पिला चुकी हैं कड़वा घूंट; जब टूटा था करोड़ों भारतीयों का दिल

नादिन डी क्लर्क WPL से पहले वुमेंस वर्ल्ड कप में भी हरमनप्रीत कौर को कड़वा घूंट पिला चुकी है। उन्होंने भारत के खिलाफ हैरतअंगेज रनचेज को अंजाम दिया था, उस हार ने हरमनप्रीत कौर समेत करोड़ों भारतीय फैंस के दिल तोड़े थे।

Sat, 10 Jan 2026 07:19 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नादिन डी क्लर्क पहले भी हरमनप्रीत को पिला चुकी हैं कड़वा घूंट; जब टूटा था करोड़ों भारतीयों का दिल

WPL 2026 का इससे बेहतर आगाज नहीं हो सकता था। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का पहला मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में आरसीबी की नादिन डी क्लर्क ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए MI के मुंह से जीत छीनी। एक समय ऐसा था जब आरसीबी की आधी टीम 67 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी, तब डी क्लर्क ने 44 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। डी क्लर्क की पारी का आकर्षण का केंद्र आखिरी ओवर रहा, जब आरसीबी को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी, पहली दो गेंदों पर 1 भी रन ना आने के बावजूद डी क्लार्क ने आरसीबी को जीत दिलाई। उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग को देख फैंस को वुमेंस वर्ल्ड कप इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच की याद आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नादिन डी क्लर्क ने MI के मुंह से छीनी जीत; ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

नादिन डी क्लर्क ने ताजा किया हरमनप्रीत कौर का जख्म

नादिन डी क्लर्क WPL से पहले वुमेंस वर्ल्ड कप में भी हरमनप्रीत कौर को कड़वा घूंट पिला चुकी है। उन्होंने भारत के खिलाफ हैरतअंगेज रनचेज को अंजाम दिया था, उस हार ने हरमनप्रीत कौर समेत करोड़ों भारतीय फैंस के दिल तोड़े थे। नादिन डी क्लर्क का प्रदर्शन पूरे वर्ल्ड कप के दौरान लाजवाब रहा था। भारत के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 8वें नंबर पर आकर 54 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली थी।

उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 251 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 81 के स्कोर पर 5 विकेट खो चुका था। तब ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से इस मैच को अपने नाम कर सकता है, मगर तब नादिन डी क्लर्क ने ऐसी लाजवाब पारी खेली जो भारतीय करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ गई। हरमनप्रीत कौर उस समय भी हार को नहीं पचा पाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेलिया केर का पहले ही मैच में बड़ा कारनामा, बनीं WPL इतिहास की सबसे सफल गेंदबाज

कैसा रहा MI vs RCB पहला मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। एक समय ऐसा था जब MI 67 के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी थी। तब निकोला कैरी ने 40 तो सजीवन सजना ने 45 रनों की पारी खेल मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाया। नादिन डी क्लर्क ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

155 के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी को ग्रेस हैरिस (12 बॉल 25 रन) और स्मृति मंधाना (18 रन) ने तूफानी शुरुआत दी, मगर दोनों में से कोई बड़ी पारी खेल नहीं पाई। ओपनर्स के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर ने भी निराश किया। एक समय पर आरसीबी का स्कोर 3.4 ओवर में बिना किसी विकेट के 40 रन था, फिर अचानक 7.4 ओवर में 65 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन में थी।

इसके बाद रन बनाने का जिम्मा नादिन डी क्लर्क ने उठाया और 44 गेंदों पर 63 रनों की धमाकेदार पारी खेल आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। नादिन डी क्लर्क ने आखिरी ओवर में 18 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।