Amelia Kerr achieves a remarkable feat becoming the most successful bowler in WPL history Top 5 Most Wicket Takers List अमेलिया केर का पहले ही मैच में बड़ा कारनामा, बनीं WPL इतिहास की सबसे सफल गेंदबाज, Cricket Hindi News - Hindustan

अमेलिया केर का पहले ही मैच में बड़ा कारनामा, बनीं WPL इतिहास की सबसे सफल गेंदबाज

155 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए न्यूजीलैंड की इस 25 साल की प्लेयर ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 13 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। इन दो विकेट के साथ वह WPL इतिहास की सबसे सफल बॉलर बनने में कामयाब रहीं।

Sat, 10 Jan 2026 06:49 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अमेलिया केर का पहले ही मैच में बड़ा कारनामा, बनीं WPL इतिहास की सबसे सफल गेंदबाज

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को WPL 2026 के पहले और बेहद रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने आखिरी ओवर में 18 रन चेज कर शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की इस हार के बावजूद उनकी गेंदबाज अमेलिया कर इतिहास रचने में कामयाब रही। 155 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए न्यूजीलैंड की इस 25 साल की प्लेयर ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 13 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। यह दो विकेट ऋचा घोष और राधा यादव के थे। इन दो विकेट के साथ वह WPL इतिहास की सबसे सफल बॉलर बनने में कामयाब रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नादिन डी क्लर्क ने MI के मुंह से छीनी जीत; ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

अमेलिया केर ने तोड़ा हेली मैथ्यूज का रिकॉर्ड

अमेलिया केर से पहले WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की ही हेली मैथ्यूज के नाम था। वेस्टइंडीज की इस हरफनमौला प्लेयर ने इस रंगारंग लीग में 41 विकेट चटकाए थे, मगर आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट लेकर अमेलिया के नाम WPL में 42 विकेट हो गए हैं और वह अब WPL की सबसे सफल बॉलर बन गईं हैं।

WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 गेंदबाजों में कोई भारतीय नहीं

हैरानी की बात है कि भारत में होने वाली वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 गेंदबाजों की इस लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है। अमेलिया कर और हीली मैथ्यूज के अलावा इस लिस्ट में सोफी एक्लेस्टोन, जेस जोनासेन और नेट साइवर-ब्रंट हैं। 6ठे नंबर पर जाकर शिखा पांडे का नाम है, जिन्होंने इस लीग में 30 विकेट चटकाए हैं।

अमेलिया केर- 42 विकेट

हीली मैथ्यूज- 41

सोफी एक्लेस्टोन- 36

जेस जोनासेन- 33

नेट साइवर-ब्रंट- 33

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रैक्टिस सेशन में लय में दिखे कोहली-रोहित, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हैं तैयार

कैसा रहा WPL 2026 का MI vs RCB पहला मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। एक समय ऐसा था जब MI 67 के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी थी। तब निकोला कैरी ने 40 तो सजीवन सजना ने 45 रनों की पारी खेल मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाया। नादिन डी क्लर्क ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

155 के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी को ग्रेस हैरिस (12 बॉल 25 रन) और स्मृति मंधाना (18 रन) ने तूफानी शुरुआत दी, मगर दोनों में से कोई बड़ी पारी खेल नहीं पाई। ओपनर्स के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर ने भी निराश किया। एक समय पर आरसीबी का स्कोर 3.4 ओवर में बिना किसी विकेट के 40 रन था, फिर अचानक 7.4 ओवर में 65 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन में थी।

इसके बाद रन बनाने का जिम्मा नादिन डी क्लर्क ने उठाया और 44 गेंदों पर 63 रनों की धमाकेदार पारी खेल आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। नादिन डी क्लर्क ने आखिरी ओवर में 18 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।