Manoj Tiwary blunt remark on Abhishek Sharma After IND vs WI Match If he wants to be a superstar अगर उसे ‘स्टार’ से ‘सुपर स्टार’ बनना है तो मैच जिताने होंगे, किस पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा, Cricket Hindi News - Hindustan

अगर उसे ‘स्टार’ से ‘सुपर स्टार’ बनना है तो मैच जिताने होंगे, किस पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा

अभिषेक शर्मा को लेकर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अपने छोटे से करियर में अभिषेक शर्मा जरूर स्टार बन गए हैं, मगर उन्हें सुपर स्टार बनना है तो टीम को मैच जिताने होंगे।

Mon, 2 March 2026 10:33 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अगर उसे ‘स्टार’ से ‘सुपर स्टार’ बनना है तो मैच जिताने होंगे, किस पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 के मुकाबले में लंबी बैटिंग करने का मौका था, मगर एक बार फिर वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। अभिषेक शर्मा के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप निराशाजनक रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में जरूर उन्होंने अर्धशतक जड़ा, मगर उसके अलावा उन्होंने कुछ तगड़ा परफॉर्म नहीं किया। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी का कहना है कि अभिषेक शर्मा अपने छोटे से करियर में स्टार तो बन गए हैं, मगर अगर उन्हें सुपर स्टार बनना है तो टीम को मैच जिताने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंभीर ने समझा सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात

मनोज तिवारी ने क्रिकबज से कहा, “वह इतने कम समय में ही स्टार बन गया है, लेकिन अगर उसे सुपरस्टार बनना है, तो उसे टीम के लिए मैच जीतने होंगे। बहुत कॉम्पिटिशन है, बहुत सारे मैच विनर हैं, इसलिए उसे उनसे आगे रहना होगा। ऐसा नहीं है कि कोच और टीम मैनेजमेंट उससे नाखुश हैं, और उसे अगले गेम के लिए बेंच पर बैठा देंगे। उसे वह आज़ादी दी गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब आप अपने विकेट की कीमत नहीं लगाते, तो आप ऐसे ही लूज शॉट खेलते हैं। आज उसके लिए यह अच्छा मौका था। आज उसका दिन खराब था। उसने दो कैच भी छोड़े। उसे ऐसा माइंडसेट बनाना होगा कि उसे तय करना होगा कि किन बॉल पर खेलना है और किन पर नहीं। विरोधी बॉलर्स की थोड़ी इज्ज़त करने की कोशिश करो। कोई उसे अपना अप्रोच बदलने के लिए नहीं कह रहा है, लेकिन उसमें इतनी काबिलियत है कि अगर वह 3-4 डॉट भी खेल ले, तो वह उसकी भरपाई कर सकता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही सैमसन ने टेके घुटने और…भारत की जीत का UNSEEN वीडियो

वेस्टइंडीज ने ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में भारत के सामने जीत के लिए 196 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को टीम इंडिया ने 4 गेंदें और 5 विकेट शेष रहते हासिल किया। भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।