Lungi Ngidi Breaks Silence After Scary Neck Injury in DC vs PBKS Clash IPL 2026 लुंगी एनगिडी गर्दन में लगी चोट के बाद पहली बार बोले, फैंस को दी राहत की खबर, Ipl Hindi News - Hindustan

लुंगी एनगिडी गर्दन में लगी चोट के बाद पहली बार बोले, फैंस को दी राहत की खबर

लुंगी एनगिडी ने रविवार को अपनी चोट को लेकर बड़ी अपडेट दी है। दिल्ली और पंजाब के बीच मैच के दौरान लुंगी एक कैच लेने के दौरान पीठ के बल गिरे थे, जिससे उन्हें सिर और गर्दन में चोट लगी थी।

Sun, 26 April 2026 04:52 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
लुंगी एनगिडी गर्दन में लगी चोट के बाद पहली बार बोले, फैंस को दी राहत की खबर

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को शनिवार को एक कैच पकड़ने के दौरान सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण अरुण जेटली स्टेडियम में एंबुलेंस आई थी। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को मैच के दौरान चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ट्रीटमेंट हुआ और अब उनकी हालत स्थिर है। लुंगी ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट भी दी है।

लुंगी ने दिया अपडेट

लुंगी एनगिडी को दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार को लुंगी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया। लुंगी एनगिडी ने लिखा, ''मैसेज के लिए धन्यवाद, सब अच्छा है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव मेरा नया फेवरेट खिलाड़ी, 15 साल के बच्चे के फैन क्यों बने कमिंस?

जीत के लिए 265 रन का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या के शॉट पर मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया। मैदान पर गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और कुछ समय तक जमीन पर ही स्थिर रहे। वह कुछ मिनट तक मैदान पर लेटे रहे, जिसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए नेक ब्रेस लगाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 लड़की ने सरेआम खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ, वीडिया हुआ वायरल

उन्हें मेडिकल जांच के लिए तुरंत यहां पूसा रोड स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। आईपीएल ने बताया कि 30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत की थी, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस दौरान कैपिटल्स के खिलाड़ी चिंतित नजर आए और मैदान में सन्नाटा पसर गया। एनगिडी को मेडिकल टीम के सवालों का जवाब देते हुए देखा गया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के अन्य खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर, साथ ही पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी भी उनका हालचाल पूछने के लिए वहां पहुंचे।

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन टीम के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी से 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का नया रिकॉर्ड कायम कर अपना अजेय अभियान जारी रखा।।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।