IPL 2026 Fangirl publicly pulled Abhishek Sharma's hand video went viral people said Zabardasti aisa karna ghalat hai लड़की ने सरेआम खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ, वीडिया हुआ वायरल; लोग बोले- जबर्दस्ती ऐसा करना गलत, Ipl Hindi News - Hindustan

लड़की ने सरेआम खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ, वीडिया हुआ वायरल; लोग बोले- जबर्दस्ती ऐसा करना गलत

अभिषेक शर्मा का एक फैन गर्ल ने सरेआम हाथ पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आईपीएल में स्टार बल्लेबाज अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं।

Sun, 26 April 2026 01:52 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
लड़की ने सरेआम खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ, वीडिया हुआ वायरल; लोग बोले- जबर्दस्ती ऐसा करना गलत

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। उनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी फैंस अपने पसंदीदा स्टार को देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाते और सीमा लांघ जाते हैं। ऐसा ही कुछ अभिषेक के साथ हुआ। एक फैन गर्ल ने सरेआम अभिषेक का हाथ खींचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोग लड़की के ऐसा करने से नाराज दिखे।

होटल से निकलते वक्त खींचा हाथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडिया टीम के होटल से निकलने के वक्त का है। उस दौरान अभिषेक जब जा रहे थे तो एक लड़की ने अचानक हाथ पकड़ लिया और खींचने लगी। 25 वर्षीय बल्लेबाज बहुत असहज हो गया। सिक्योरिटी ने दखल दिया और लड़की को दूर किया। वीडियो को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया, ''अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता साफ दिखती है, लेकिन जबर्दस्ती हाथ पकड़ना गलत है। फैन होना ठीक है पर पर्सनल स्पेस और सम्मान भी उतना ही जरूरी है।'' दूसरे ने कहा, ''शर्मा जी के दीवाने बहुत लोग हैं लेकिन ऐसे हाथ नही खींचना चाहिए। बड़े खिलाड़ी हैं। सेफ्टी जरूरी होती है।''

'हाथ खींचना निजी स्पेस का उल्लंघन'

तीसरे यूजर ने लिखा, ''अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से जो जगह बनाई है, यह उसी का नतीजा है। युवाओं में उनकी जबर्दस्त दीवानगी है। हालांकि, फैंस का प्यार सर आंखों पर लेकिन सुरक्षा और मर्यादा का ध्यान रखना भी जरूरी है। किसी खिलाड़ी का हाथ पकड़कर खींचना उनके निजी स्पेस का उल्लंघन है, फैंस को थोड़ा संयम बरतना चाहिए।'' अन्य ने कमेंट किया, ''अभिषेक बहुत बहुत हैंडसम हैं। जाहिर है उसके लिए दीवानगी तो होगी ही।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

देखें वीडियो…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक ने जीता पुजारा का दिल, कहा- अक्सर उन्हीं की वजह से टीम जीतती है
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा की परिपक्वता पर कोई सवाल नहीं, उन्हें कुछ छूट देना जरूरी: आरोन

अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप

फिलहाल, अभिषेक के सिर आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने आठ मैचों में 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और अर्धशतक हैं। एसआरएच ने शनिवार को सलामी बल्लेबाज अभिषेक (57 रन) और विकेटकीपर ईशान किशन (74 रन) की अर्धशतकीय पारियां के दम पर राजस्थान के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की। यह हैदराबाद टीम की लगातार चौथी जीत थी। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद ने राजस्थान की खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।