KL Rahul joins Virat Kohli Rohit Sharma unwanted club Top 5 players who scored most runs in IPL defeats केएल राहुल के टीम की हार में 2500 से ज्यादा रन; विराट कोहली के अनचाहे क्लब में एंट्री, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट, Cricket Hindi News - Hindustan

केएल राहुल के टीम की हार में 2500 से ज्यादा रन; विराट कोहली के अनचाहे क्लब में एंट्री, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

केएल राहुल गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक से चूक गए। उन्होंने 92 रनों की पारी खेली। हालांकि यह पारी टीम की हार में आई। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स को जीटी के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Thu, 9 April 2026 08:27 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
केएल राहुल के टीम की हार में 2500 से ज्यादा रन; विराट कोहली के अनचाहे क्लब में एंट्री, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

केएल राहुल की 92 रनों की धमाकेदार पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। डीसी के इस सलामी बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2026 का आगाज अच्छा नहीं रहा था, पहले दो मैचों में फेल होने के बाद राहुल की फॉर्म सवालों के घेरे में थी, हालांकि उन्होंने अब अपनी इस 92 रनों की पारी के दम पर अपने आलोचकों को जवाब दिया है। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान 52 गेंदों पर 11 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि इस धमाकेदार पारी के बावजूद उनका नाम एक अनचाही लिस्ट में जुड़ गया है, जिसमें पहले से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल-कृष्णा की चालाकी रंग लाई, हुआ आखिरी गेंद के दौरान हुई बातचीता का खुलासा

IPL में टीम की हार में सबसे ज्यादा रन

यह रिकॉर्ड है आईपीएल में टीम की हार में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों का। राहुल ने भले ही 92 रनों की शानदार पारी खेली हो, मगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स को 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। केएल राहुल इसी के साथ आईपीएल में टीम की हार में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षर पटेल के इस जेस्चर ने जीता दिल, टूटे-बिखरे डेविड मिलर को ऐसे संभाला- VIDEO

केएल राहुल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने इस रंगारंग लीग में अभी तक खेले 153 मैचों में 45.21 की औसत और 136.41 के स्ट्राइक रेट के साथ 5335 रन बनाए हैं। इसमें से 2515 रन टीम की हार में आए। इसका मतलब है कि केएल राहुल ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 47 प्रतिशत रन टीम की हार में बनाए हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल

विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं उनके नाम टीम की हार में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 269 मैचों में 8758 रन बनाए हैं, जिसमें से 3731 रन टीम की हार में आए। वहीं रोहित शर्मा ने आईपीएल में टीम की हार में 2764 रन बनाए हैं। वह शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के बाद लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलर को ‘बुरे सपने’ की तरह सताएगी ये गलती, उनका ओवरकॉन्फिडेंस दिल्ली को ले डूबा

विराट कोहली- 3731

शिखर धवन- 2780

डेविड वॉर्नर- 2768

रोहित शर्मा- 2764

केएल राहुल- 2515

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।