Shubman Gill and Prasidh Krishna clever ploy against David Miller pays off last-ball conversation revealed डेविड मिलर के खिलाफ शुभमन गिल-प्रसिद्ध कृष्णा की चालाकी रंग लाई, हुआ आखिरी गेंद के दौरान हुई बातचीत का खुलासा, Cricket Hindi News - Hindustan

डेविड मिलर के खिलाफ शुभमन गिल-प्रसिद्ध कृष्णा की चालाकी रंग लाई, हुआ आखिरी गेंद के दौरान हुई बातचीत का खुलासा

डेविड मिलर ने जब 5वीं गेंद पर एक रन लेने से इनकार किया तो गुजरात टाइटंस को जीत की खुशबू आने लगी थी। गिल ने मैच के बाद कहा, “हमारे पास जीतने का मौका है।”

Thu, 9 April 2026 08:23 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डेविड मिलर के खिलाफ शुभमन गिल-प्रसिद्ध कृष्णा की चालाकी रंग लाई, हुआ आखिरी गेंद के दौरान हुई बातचीत का खुलासा

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आखिरकार आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार, 8 अप्रैल को जीटी ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। जब दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर 2 रनों की दरकार थी, तो किसी को नहीं लगा था कि गुजरात यहां से मैच जीत सकता है, मगर डेविड मिलर की एक गलती ने सारे समीकरण बदल दिए और जीटी ने यह मैच एक रन से जीता। आखिरी गेंद पर जब दिल्ली को 1 गेंद पर 2 रन की दरकार थी तो शुभमन गिल और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बीच लंबी बातचीत हुई। यह बातचीत रंग लाई और गुजरात ने आखिरी गेंद पर बिना कोई रन दिए मैच को अपने नाम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षर पटेल के इस जेस्चर ने जीता दिल, टूटे-बिखरे डेविड मिलर को ऐसे संभाला- VIDEO

डेविड मिलर ने जब 5वीं गेंद पर एक रन लेने से इनकार किया तो गुजरात टाइटंस को जीत की खुशबू आने लगी थी। गिल ने मैच के बाद कहा, “हमारे पास जीतने का मौका है।”

मगर गुजरात टाइटंस आखिरी गेंद पर दुविधा में थी कि वह यॉर्कर के लिए जाएं या फिर स्लोअर बाउंसर। इसको लेकर ही शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चर्चा हुई। गिल और कृष्णा के बीच इसको लेकर लंबी चर्चा हुई, जिसका खुलासा खुद कप्तान ने मैच के बाद किया।

आमतौर पर जब ऐसी सिचुएशन होती है तो बल्लेबाज यॉर्कर ही एक्सपेक्ट करता है, मगर शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की चालाकी रंग लाई। दोनों ने यॉर्कर की जगह स्लोअर बाउंसर के साथ जाने का फैसला किया। इस तरह की गेंद पर कृष्णा को पहले भी सफलता मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलर को ‘बुरे सपने’ की तरह सताएगी ये गलती, उनका ओवरकॉन्फिडेंस दिल्ली को ले डूबा

शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, “हम बस इस बात पर बात कर रहे थे कि यॉर्कर फेंकें या स्लोअर फेंकें। लेकिन, आप जानते हैं, हमने तय किया कि विकेट जैसा खेल रहा है, उसे देखते हुए, अगर आप अच्छी स्लोअर गेंद फेंकते हैं, तो उस पर बाउंड्री लगाना मुश्किल होगा।”

हुआ भी ऐसा ही। डेविड मिलर स्लोअर बाउंसर पर गच्चा खा गए। गेंद उनके बैट पर टच तक नहीं हुई और सीधा विकेट कीपर जोस बटलर के पास गई। बटलर ने तुरंत गेंद को विकेट की तरफ फेका और कुलदीप यादव को रन आउट कर मैच को अपने नाम किया। गुजरात ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।