David Miller This mistake will haunt like a nightmare his overconfidence cost Delhi Capitals डेविड मिलर को ‘बुरे सपने’ की तरह सताएगी ये गलती, उनका ओवरकॉन्फिडेंस दिल्ली कैपिटल्स को ले डूबा, Cricket Hindi News - Hindustan

डेविड मिलर को ‘बुरे सपने’ की तरह सताएगी ये गलती, उनका ओवरकॉन्फिडेंस दिल्ली कैपिटल्स को ले डूबा

211 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ज्यादातर समय चेज में नहीं दिख रही थी। मगर डेविड मिलर ने ऐसी कमाल की पारी खेली की 19वें ओवर क बाद डीसी की जीत की संभावना लगभग 70 प्रतिशत थी।

Thu, 9 April 2026 06:29 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डेविड मिलर को ‘बुरे सपने’ की तरह सताएगी ये गलती, उनका ओवरकॉन्फिडेंस दिल्ली कैपिटल्स को ले डूबा

डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर एक रन क्यों नहीं लिया? यह सवाल काफी दिनों तक चर्चा में रहने वाला है। DC के खेमे में भी इसको लेकर चर्चा होने वाली है। उनका एक रन लेने का ना फैसला तो डेविड मिलर को 'बुरे सपने' की तरह सताने वाला है। मगर ऐसा क्यों हुआ? 211 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ज्यादातर समय चेज में नहीं दिख रही थी। ESPN क्रिकइन्फो के अनुसार सिर्फ 9वें ओवर में ही डीसी की जीत की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक थी। मगर डेविड मिलर ने ऐसी कहानी पलटी की 19वें ओवर के बाद दिल्ली की जीत की संभावना लगभग 70 प्रतिशत पहुंच गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 Points Table: हारकर भी DC टॉप-4 में, गुजरात का आखिरकार खुला खाता

आखिरी ओवर में क्या ड्रामा हुआ?

19वें ओवर में मोहम्मद सिराज को 23 रन पड़ने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम लगभग-लगभग मुकाबले से बाहर हो गई थी। चोटिल डेविड मिलर घायल शेयर की तरह जीटी के गेंदबाजों पर अटैक कर रहे थे। आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी। मिलर ने पहली 4 गेंदों पर ही एक चौके और एक गगनचुंबी छक्के की मदद से 11 रन बटौर लिए थे। मिलर ने चौथी गेंद पर जो प्रसिद्ध कृष्णा को छक्का लगाया वह 106 मीटर लंबा था।

मिलर पूरे कॉन्फिडेंस में थे, मगर यह कॉन्फिडेंस कब ओवर कॉन्फिडेंस में बदला किसी को समझ नहीं आया।

आखिरी गेंद पर जब दिल्ली कैपिटल्स को दो रनों की दरकार थी तो डेविड मिलर के पास पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने का मौका आया, मगर उन्होंने एक रन लेने से मना कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी दो ओवर में फैंस की सांसें अटकी

प्रसिद्ध कृष्णा की पांचवीं गेंद मिलर के बैट पर लगकर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गई। मिलर चाहते तो वह एक रन लेकर स्कोर बराबर कर सकते थे। यहां दिल्ली कम से कम हार को टाल सकता था। मगर कॉन्फिडेंस से भरे मिलर ने नकार दिया।

वह हीरो बनना चाहते थे, आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाना चाहते थे। मगर वो कहते हैं ना क्रिकेट से बड़ा कोई हीरो नहीं है। अगर आप गेम से बड़ा बनने की कोशिश करते हैं तो यह गेम आपको अपनी असली जगह दिखा देता है।

मिलर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पांचवीं गेंद पर एक रन लेने से मना करने के बाद, उन्हें आखिरी गेंद पर भी सिंगल नहीं मिला।

प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी गेंद स्लोअर बाउंसर डाली, पुल शॉट मारने के प्रयास में मिलर गेंद को छू भी नहीं पाए। वह एक रन के लिए जरूर भागे, मगर विकेट के पीछे मुस्तैदी से खड़े जोस बटलर ने कुलदीप यादव को रनआउट कर मैच खत्म कर दिया। जहां डीसी की जीत लगभग-लगभग तय हो गई थी, वहां उन्हें 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

डेविड मिलर अंत तक नाबाद रहे, उन्होंने 20 गेंदों पर 3 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।