KKR vs SRH Pitch Report, IPL 2026: ईडन गार्डन्स की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा
KKR vs SRH Pitch Report in Hindi: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2026 का 6ठा मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। आईए एक नजर पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।

KKR vs SRH Pitch Report in Hindi: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी गुरुवार, 2 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 6ठा मैच खेला जाना है। केकेआर वर्सेस एसआरएच मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा, मैच भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होगा। कोलकाता और हैदराबाद की टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला हारकर यहां पहुंची है। केकेआर को मुंबई इंडियंस ने तो एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धूल चटाई थी। आज दोनों टीमों की नजरें जीत का खाता खोलने पर होगी। आईए एक नजर ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
KKR vs SRH पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां लाइट्स में बल्लेबाजों को बैटिंग करना खूब पसंद आता है। शुरुआती कुछ ओवर्स में गेंदबाजों को स्विग मिल सकती है, मगर उसके बाद पूरा मैच बल्लेबाजों का होता है। यह एक चेजिंग ग्राउंड रहा है। टॉस जीतने वाली टीमें यहां अकसर ओस के चलते पहले फील्डिंग करना पसंद करती है। आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ टी20 इतिहास की 262 रनों की सबसे सफलरनचेज को अंजाम दिया था। शाम के मैचों में ओस का भी अहम रोल होने की उम्मीद है, जिससे जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल होता जाएगा। इसलिए, टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले बॉलिंग चुनने में कोई झिझक नहीं होगी।
ईडन गार्ड्सन IPL आंकड़े
मैच- 100
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 42 (42.00%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 57 (57.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 51 (51.00%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 48 (48.00%)
बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 1 (1.00%)
हाईएस्ट स्कोर- 262/2
लोएस्ट स्कोर- 49
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2
हर विकेट पर औसत रन- 28.05
हर ओवर पर औसत रन- 8.55
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 165.29
KKR vs SRH स्क्वॉड आईपीएल 2026
IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे।
IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्से, डेविड पेन, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेत्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार।





साइन इन