Jasprit Bumrah Rare Unwanted Hat Trick Wicketless in Three Straight T20s for First Time in 8 Years दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरसे, 10 साल में पहली बार हुआ ऐसा, Cricket Hindi News - Hindustan

दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरसे, 10 साल में पहली बार हुआ ऐसा

जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के अपने लगातार तीन मैचों में विकेट नहीं हासिल कर सके हैं। करीब आठ साल बाद टी20 क्रिकेट में बुमराह के साथ ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले आईपीएल में 2016 में वह लगातार तीन मैचों में सफलता नहीं हासिल कर सके थे।

Wed, 8 April 2026 05:27 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरसे, 10 साल में पहली बार हुआ ऐसा

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया। मुंबई की ये लगातार दूसरी हार है, जबकि राजस्थान जीत की हैट्रिक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में दो युवा बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला। एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की तो वहीं वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रमक शैली के कारण बुमराह जैसे गेंदबाजों को भी अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया। मुंबई की हार की एक वजह ये भी रही कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार तीसरे मैच में विकेट नहीं हासिल कर सके और इस वजह से टीम दबाव में दिखी। बुमराह के साथ पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब वह लगातार तीन मैचों में विकेट नहीं हासिल कर पाए हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उम्मीद है कि रिंकू के लिए KKR ऐसा करेगी, क्या गांगुली की सलाह पर होगा अमल?

बुमराह के साथ तीसरी बार हुआ ऐसा

जसप्रीत बुमराह का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। हालांकि टी20 करियर के दौरान वह चार बार लगातार तीन मैचों में विकेटलेस गए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में करीब 8 साल बाद, जबकि आईपीएल में 10 साल बाद वह लगातार तीन मैचों में विकेट लेने में असफल रहे हैं। 2016 में आईपीएल में जसप्रीत बुमराह लगातार तीन मैचों में बिना विकेट लिए गए थे। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 35, बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 28 और पंजाब के खिलाफ दो ओवर में 13 रन दिए थे लेकिन सफलता नहीं मिली। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2017/18 सीजन में उन्हें लगातार तीन मैचों में विकेट नहीं मिला था और उससे पहले 2014 के आईपीएल सीजन में भी यही हाल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के इंडिया कैप में देरी ठीक नहीं, अगरकर को क्यों लेना चाहिए फैसला?

आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के शुरुआती तीनों मुकाबले खेले हैं लेकिन विकेट नहीं मिला। जारी सीजन में बुमराह ने राजस्थान मुकाबले में 3 ओवर में 32 रन, दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर में 21 और कोलकाता के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 35 रन खर्च किए हैं। जसप्रीत बुमराह को मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बैटिंग से प्रभावित किया। बुमराह को अपने पहले ही ओवर में वैभव ने दो छक्के जड़े, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। पारी के दूसरे ओवर में बुमराह जब नई गेंद के साथ सूर्यवंशी के सामने पहली बार आए, तो सूर्यवंशी ने उनका स्वागत लॉन्ग ऑन पर छक्के से किया। चौथी गेंद को जब बुमराह ने शॉर्ट किया तो सूर्यवंशी ने बैकफ़ुट पर जाते हुए उसे पुल कर दिया। इसके बाद अगले ओवर में सूर्यवंशी ने ट्रेंट बोल्ट पर भी एक छक्का जड़ा।

पॉइंट्स टेबल, ऑरेन्ज-पर्पल कैप

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष पर है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तीन मैचों में 170 रन बनाए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर है। रवि बिश्नोई ने तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं। उनके पास पर्पल कैप है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।