hopefully KKR will do this for Rinku Singh Will Sourav Ganguly's advice be followed in IPL 2026 उम्मीद है कि रिंकू सिंह के लिए KKR ऐसा करेगी, क्या IPL 2026 में सौरव गांगुली की सलाह पर होगा अमल?, Ipl Hindi News - Hindustan

उम्मीद है कि रिंकू सिंह के लिए KKR ऐसा करेगी, क्या IPL 2026 में सौरव गांगुली की सलाह पर होगा अमल?

सौरव गांगुली का कहना है कि रिंकू सिंह आईपीएल 2026 में काफी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को रिंकू को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खिलाने की सलाह दी है।

Wed, 8 April 2026 04:42 PMMd.Akram कोलकाता, भाषा
share
उम्मीद है कि रिंकू सिंह के लिए KKR ऐसा करेगी, क्या IPL 2026 में सौरव गांगुली की सलाह पर होगा अमल?

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना ​​है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 में टीम की बल्लेबाजी की परेशानियों को कम करने के लिए उपकप्तान रिंकू सिंह को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजना चाहिए। तीन बार की चैंपियन नाइट राइडर्स की टीम मौजूदा सीजन में अपने तीन मैच में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है और उनके खाते में जो एक अंक हैं वह भी सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुए मैच से मिला।

'उम्मीद है कि KKR ऐसा करने का तरीका ढूंढ लेगी'

बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सत्र के लॉन्च के मौके पर गांगुली ने कोलकाता में कहा, ''वह (अजिंक्य रहाणे) नाइट राइडर्स के कप्तान हैं और मुझे लगता है कि रिंकू बहुत नीचे बल्लेबाजी करता है। वह (रिंकू) उससे कहीं बेहतर खिलाड़ी है और उम्मीद है कि टीम उसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का कोई तरीका ढूंढ लेगी।'' रहाणे और रिंकू के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस दौरान मौजूद थे।रिंकू ने आईपीएल 2023 में धूम मचा दी थी और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत के दौरान आईपीएल या किसी भी टी20 मैच के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए थे। रिंकू ने IPL 2024 में नाइट राइडर्स को खिताब जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR vs PBKS मैच रद्द, क्या फैंस को मिलेगा टिकट रिफंड? जानिए क्या कहते हैं नियम

रिंकू ने अधिकतर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की

रिंकू ने अधिकतर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 21 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए और उसके बाद ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 गेंद में 35 रन की पारी खेली लेकिन टीम दोनों मैच हार गई। अब गुरुवार को नाइट राइडर्स का अगला मुकाबला कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लय हासिल करने के लिए जूझ रही कोलकाता की टीम लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच में सत्र की पहली जीत हासिल करने के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में व्यापक बदलाव कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स से छीना नंबर वन का ताज, MI को हुआ भारी नुकसान
ये भी पढ़ें:यशस्वी ने MI के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी, धाकड़ लिस्ट में की रहाणे की बराबरी

केकेआर के लिए वापसी करना क्यों आसान नहीं?

केकेआर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा क्योंकि उसका सामना मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज से होगा जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने लगातार ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को आउट किया था। घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलने वाले शमी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह सीधी सीम गेंदबाजी और गेंद की स्विंग कराने में माहिर हैं तथा वह ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। केकेआर ने अभी तक तीन मैचों में जीत हासिल नहीं की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।