Vaibhav Suryavanshi s international debut should not be delayed Ajit Agarkar must take decision ipl 2026 वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में देरी ठीक नहीं, अजीत अगरकर को क्यों लेना चाहिए फैसला?, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में देरी ठीक नहीं, अजीत अगरकर को क्यों लेना चाहिए फैसला?

वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं। उन्हें टीम इंडिया में लाने की मांग भी जोर पकड़ती जा रही है। हर धुरंधर पारी के साथ ये शोर तेज हो रहा है। वह अब 15 साल के हो गए हैं और टीम इंडिया में शामिल होने के लिए जरूरी तकरीबन सभी मापदंडों पर खरे भी उतर रहे हैं।

Wed, 8 April 2026 05:14 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में देरी ठीक नहीं, अजीत अगरकर को क्यों लेना चाहिए फैसला?

वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं। उन्हें टीम इंडिया में लाने की मांग भी जोर पकड़ती जा रही है। हर धुरंधर पारी के साथ ये शोर तेज हो रहा है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 15 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। 1 चौका और 5 छक्के जड़े। जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो गगनचुंबी छक्के जड़े। मौजूदा दौर के दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले बुमराह का अक्सर बल्लेबाजों पर दबदबा दिखता है लेकिन 15 साल के इस लड़के ने उन्हें ऐसे खेला जैसे वर्षों से उनकी गेंदें खेलता आ रहा हो। वैभव सूर्यवंशी अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया की दहलीज पर लगातार दस्तक दे रहे हैं। बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के लिए सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में और देरी करना समझदारी नहीं कहलाएगा।

समय आ गया, वैभव सूर्यवंशी को मिले इंडिया का कैप

वैभव सूर्यवंशी अब 15 साल के हो चुके हैं और बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के हिसाब से भी वह अब सीनियर टीम की तरफ से खेलने के योग्य हो चुके हैं। इसके लिए वह हर जरूरी मापदंड को भी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने तकरीबन हर बॉक्स को टिक कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए और अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल चुके हैं। उन्होंने इन सभी देशों में शतक जड़े हैं। और तो और अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता है जिसके फाइनल में तूफानी शतक जड़ा था। ऐसे में अगला कदम तो स्वाभाविक तौर पर यही होना चाहिए कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति इस वंडर बॉय को इंडिया का कैप पहनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी यूं ही नहीं हैं वंडर बॉय, विपक्षी कप्तान पांड्या ने ठोकी पीठ
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस साल से बेहतर टाइमिंग कुछ और नहीं

वैसे भी कहा जाता है कि लोहे पर तब हथौड़ा चलाइए, जब वह गरम हो। टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है। वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू के लिए इससे बेहतर मौका कोई हो ही नहीं सकता। अगर वह इस साल वाइट बॉल क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू कर लेते हैं तो अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी भारत के लिए एक मजबूत विकल्प भी साबित हो सकते हैं।

आईपीएल 2025 की नीलामी से पहली बार आए चर्चा में

वैभव सूर्यवंशी पिछले साल ही चर्चा में आए थे। आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब उनकी उम्र 13 से 14 साल के बीच थी। बिहार के समस्तीपुर का ये लड़का आईपीएल नीलामी में बिकने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बना। 19 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया। तब उनकी उम्र 14 वर्ष 23 दिन थी। इस तरह वह आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर छक्के से खाता खोला। शार्दुल ठाकुर भी हैरान हुए होंगे कि एक 14 साल का लड़का उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंद में 34 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी और बुमराह की पहली टक्कर में कौन पड़ा भारी? पूरी तस्वीर देखिए

क्रिकेट सनसनी बनकर उभरे, लगातार दमदार प्रदर्शन

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में तो वैभव ने गदर ही काट दिया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा। यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज और किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। उनसे तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल ने 30 गेंद में लगाया था। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी ने धांसू शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के पहले मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया। 17 गेंद में 52 रन की पारी खेली। दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने 18 गेंद में 31 रन की पारी खेली। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में 39 रन की धुरंधर पारी। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी जैसे दिग्गज गेंदबाजों के सामने वह तनिक भी नहीं डगमगा रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुमराह लाइन-लेंथ भटक गए; यशस्वी, वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए MI कोच

अगरकर, गंभीर को फास्ट ट्रैक करना चाहिए वैभव का डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं तो इसमें उनकी क्या गलती? क्या दिग्गज गेंदबाजों के सामने बेखौफ और विध्वंसक बल्लेबाजी उनकी गलती है? बिल्कुल नहीं। अब उनकी उम्र की चर्चा बेमानी है। अजीत अगरकर, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर या मैनेजमेंट जो भी जिम्मेदार हो, उन्हें अब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने में देरी नहीं करनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।