टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने बुमराह, ग्रेट मलिंगा को पछाड़ा
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे करते हुए किया।

भारत ने टी-20 विश्व कप तीसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे करते हुए किया।
जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में अब तक कुल 40 विकेट हासिल किए हैं और वे इसके साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ये चालीस विकेट 5.66 के इकोनॉमी रेट के साथ बनाए हैं, जो खास बात है। बुमराह के बाद टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। उन्होंने 7.43 की इकोनॉमी के साथ कुल 38 विकेट हासिल किए हैं।
लिस्ट में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ख्या हैं। उन्होंने विश्व कप के इतिहास में कुल 38 विकट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.71 का रहा है। सूची में चौथे स्थान पर 36 विकेटों के साथ अर्शदीप सिंह का नाम है। भारत की तेज गेंदबाजी यूनिट की जान कहे जाने वाले अर्शदीप सिंह ने अब तक सभी टी-20 विश्व कप को मिलाकर कुल 36 विकेट हासिल किए हैं और वे टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे तेज गेंदबाज हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के टिम साउदी हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट 36 विकेट हासिल किए हैं।
T20 WC में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
40- जसप्रीत बुमराह (ER: 5.66)
38 - लसिथ मलिंगा (ER: 7.43)
38 - एनरिक नॉर्ख्या (ER: 5.71)
36 - अर्शदीप सिंह (ER: 7.79)
36 - टिम साउदी (ER: 6.99)
टॉप-5 की लिस्ट में दो भारतीय गेंदबाजों का होना इस बात को साबित करता है कि पिछले कुछ विश्व कप से भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट ने विश्व कप और विश्व क्रिकेट में किस तरह से अपना वर्चस्व स्थापित किया है। टी-20 विश्व कप जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद अपनी भावनाएं जाहिए की है। वे दो टी-20 विश्व कप जीत चुके हैं। साथ ही साथ उन्होंने 1 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया है।





साइन इन