Ishan Kishan revelation his sister died in a car accident before the T20 World Cup final I spoke to Hardik bhai ईशान किशन का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले गई थी बहन की जान; बोले- हार्दिक भाई से बात की…, Cricket Hindi News - Hindustan

ईशान किशन का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले गई थी बहन की जान; बोले- हार्दिक भाई से बात की…

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि फाइनल से पहले उनपर दुखों को पहाड़ टूटा, उनकी कजिन बहन की कार एक्सीडेंट में जान गई। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने तोबड़तोड़ प्रदर्शन किया।

Mon, 9 March 2026 09:16 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईशान किशन का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले गई थी बहन की जान; बोले- हार्दिक भाई से बात की…

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। पिछले साल के अंत तक ईशान भारतीय स्क्वॉड तक का हिस्सा नहीं थे, मगर सैयाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बैटिंग कर ना सिर्फ उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई, बल्कि चमचमाती ट्रॉफी भी उठाई। हालांकि फाइनल से पहले उनपर दुखों का पहाड़ टूट गया था। उनकी कजिन बहन की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया। बता दें, भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे समझे खोटा सिक्का, वहीं निकला तुरुप का इक्का; ऐसे लिखी गई जीत की दास्तां

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, “सच कहूं तो, गेम से पहले, कल एक कार एक्सीडेंट में मेरी कजिन बहन की मौत हो गई। मैंने उसके लिए अच्छा खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो। मैं यह जीत उसे डेडिकेट करता हूं, और आज विमेंस डे है, इसलिए यह और भी खास हो जाता है।”

न्यूजीलैंड सीरीज से हुई थी ईशान किशन की वापसी

जब टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अचानक ईशान किशन का नाम देखने को मिला था तो हर कोई हैरान था। दरअसल, 2025 के अंत तक शुभमन गिल भारतीय टी20 सेटअप में अपनी जगह बना रहे थे, मगर अचानक चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर कर ईशान किशन को मौका दिया। किशन ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत से फाइनल हारते ही पाक के इस शर्मनाक क्लब में शामिल हुआ NZ, लगा ये दाग

ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ही किस्मत का साथ मिला। पहले मैच से ही उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिली। तिलक वर्मा चोट से उभर रहे थे, जिस वजह से किशन नंबर-3 पर खेले। ईशान किशन का परफॉर्मेंस इतना अच्छा था कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज किया।

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 9 मैच खेले, जिसमें 317 रन बनाए। वह भारत के लिए इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।