मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच केरन पोलार्ड पर क्यों लगा जुर्माना? एक डिमेरिट पॉइंट भी
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब रहा है। टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है हालांकि गुरुवार को उसने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दिया। हालांकि मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच केरन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब रहा है। टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है हालांकि गुरुवार को उसने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दिया। हालांकि मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच केरन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। इसके अलावा एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। पोलार्ड को 'अपशब्दों के इस्तेमाल' का दोषी पाया गया है।
आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक पोलार्ड को खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स के लिए बनी आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। ये आर्टिकल अपशब्दों के इस्तेमाल से जुड़ी है।
वाकया तब हुआ जब मैच की दूसरी पारी चल रही है। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 19 वें ओवर के दौरान पोलार्ड ने फोर्थ अंपायर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। एमआई के बैटिंग कोच ने अपना अपराध और मैच रेफरी पंकज धरमानी द्वारा खुद पर की गई कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है।
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर बनाया था। प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 38 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए। दीपक चाहर को 2, राज बावा और कॉर्बिन बोश को 1-1 सफलता मिली।
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन 48 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उसके बाद जल्द ही नमन धीर और रोहित शर्मा भी आउट हो गए। 88 रन पर मुंबई के 3 विकेट गिर चुके थे लेकिन तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा। वह अंत तक आउट नहीं हुए और टीम को 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाकर ही लौटे।
तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, जिनमें 6 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। विल जैक्स 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब किंग्स की ये लगातार पांचवीं हार थी। इस हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें धूमिल हुई हैं। अब उसे अपने दोनों मैच जीतने ही होंगे। पंजाब किंग्स 12 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और वह टेबल में नौंवे पायदान पर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन