PBKS vs MI Highlights who won yesterday match Tilak Varma Match Winning Fifty Helps Mumbai Beat Punjab Playoff Hopes Dim PBKS vs MI Highlights: कल का मैच कौन जीता? पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल हुई राह; तिलक वर्मा छाए, Ipl Hindi News - Hindustan

PBKS vs MI Highlights: कल का मैच कौन जीता? पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल हुई राह; तिलक वर्मा छाए

पंजाब किंग्स की टीम के लिए लगातार पांचवां मुकाबला हारने से प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। मुंबई इंडियंस ने धर्मशाला में पंजाब को 6 विकेट से हराया। तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने चौथी जीत हासिल की।

Fri, 15 May 2026 12:29 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
PBKS vs MI Highlights: कल का मैच कौन जीता? पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल हुई राह; तिलक वर्मा छाए

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को धर्मशाला में आखिरी ओवर तक खेले गए आईपीएल मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 57 रन का योगदान दिया। वहीं शार्दुल ने 4 विकेट चटकाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आखिरी ओवर में जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। बार्टलेट के ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्स ने छक्का लगाया। इसके बाद तिलक ने चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में लगातार 5वीं हार है, वहीं मुंबई ने चौथा मैच जीता है। जसप्रीत बुमराह को बतौर कप्तान आईपीएल में पहली जीत भी मिली। सूर्यकुमार और हार्दिक की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी।

तिलक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक बार फिर टीम को दमदार जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने 33 गेंद में 75 रन की पारी खेली। तिलक की इस पारी की मदद से मुंबई इंडियंस चौथा मैच जीतने में सफल हुआ है। तिलक ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए। तिलक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तिलक ने रदरफोर्ड के साथ 61 और विल जैक्स के साथ 20 गेंद में 56 रन की साझेदारी की। तिलक जारी सीजन में एक शतक भी लगा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, शतक लगाने के दौरान कोहली की बातचीत वायरल
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल

पंजाब किंग्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाना अब मुश्किल लग रहा है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम ने शुरुआती 6 मुकाबले जीते थे लेकिन अब जारी सीजन में टीम ने अपने पिछले 5 मुकाबले गंवा दिए हैं। टीम के पास अब दो मैच बचे हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। पंजाब किंग्स ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की है, जबकि पांच मुकाबले गंवाए हैं। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई ने 12 मैच खेलते हुए 4 जीते हैं और 8 में उसे हार मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है।

IPL 2026 की अपडेटेड पॉइंटस टेबल

स्थानटीममैच खेले (P)जीत (W)हार (L)कोई परिणाम नहीं (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)1284016+1.053
2GT (गुजरात टाइटन्स)1284016+0.551
3SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)1275014+0.331
4PBKS (पंजाब किंग्स)1265113+0.355
5CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)1165012+0.185
6RR (राजस्थान रॉयल्स)1165012+0.082
7DC (दिल्ली कैपिटल्स)1257010-0.993
8KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)114619-0.198
9MI (मुंबई इंडियंस - बाहर)124806-0.504
10LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स - बाहर)113806-0.907
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।