कप्तान ईशान किशन ने उगली टीम के बारे में कड़वी सच्चाई, बताया क्या था SRH की हार का कारण?
सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह यह इस सीजन हैदराबाद की दूसरी हार है। इस हार का जिम्मेदार कप्तान ईशान किशन ने किसे बताया है? उसके बारे में जान लीजिए।

IPL 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद ने हार के साथ की थी। इसके बाद एक बड़े अंतर से मुकाबला जीता, लेकिन अगले ही मैच में और घर पर हैदराबाद को हार मिली है। इस तरह तीन मैचों में यह एसआरएच की दूसरी हार है। 200 और 250 प्लस का स्कोर बनाने के लिए फेमस सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में 160 तक भी नहीं पहुंच पाई। लखनऊ ने मैच को 5 विकेट के अंतर से जीता। मैच के बाद एसआरएच के स्टैंड इन कैप्टन ईशान किशन ने वह कारण बताया, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
ईशान किशन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “मुझे लगता है कि आज गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने प्लान के हिसाब से सही एरिया में बॉलिंग की, फील्डर्स को भी क्रेडिट जाता है कि उन्होंने पूरी मेहनत की, लेकिन आप जानते हैं, इस तरह के टूर्नामेंट में एक या दो बाउंड्री लग जाती हैं और मैच हाथ से निकल जाता है, लेकिन हां, जिस तरह से हमने यह गेम लड़ा, उससे मैं खुश हूं।”
26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद एक दमदार वापसी पर कप्तान ईशान ने कहा, "जल्दी चार विकेट गंवाने से, दूसरे बैट्समैन पर भी प्रेशर पड़ता है। मैं क्लासेन और नितीश की तारीफ करूंगा कि उन्होंने टोटल को लड़ने लायक बनाया। मुझे लगता है कि बहुत अच्छे तरीके से उन्होंने बल्लेबाजी की, इसकी जरूरत भी थी। इसके लिए उन्हें क्रेडिट जाता है, लेकिन हां, हमें बैटिंग पर भी काम करने की जरूरत है।"
ईशान ने आगे कहा, "हमें सिंगल्स लेने थे, वह इसमें स्मार्ट था और यह कुछ ऐसा है, आप जानते हैं, जब आप इस तरह के टोटल का पीछा कर रहे होते हैं तो आप इसी पर ध्यान देते हैं, लेकिन हमें बैट्समैन को भी क्रेडिट देना होगा, क्योंकि वे जानते हैं कि ऋषभ ने अच्छा खेला। हम विकेट ढूंढ रहे थे और उन विकेटों की वजह से, उन्होंने उन ओवरों में काफी अच्छी बॉलिंग की। आप जानते हैं कि कभी-कभी मार्जिन इतना ज्यादा नहीं होता है। एक या दो बाउंड्री अचानक गेम बदल देती हैं और 17वें ओवर में ऐसा ही हुआ, मुझे लगता है, जब हमें बहुत सारी बाउंड्री मिलीं, जैसे दो-तीन बाउंड्री, लेकिन मुझे लगता है कि हर्ष ने बहुत अच्छी बॉलिंग की और हम चाहते हैं कि वह इसी तरह से बॉलिंग करें।"
सनराइजर्स हैदराबाद अपनी दूसरी हार के बाद आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर खिसक गई है। 3 मैचों में दो हार और एक जीत के बाद सिर्फ 2 ही पॉइंट्स एसआरएच के खाते में हैं। एसआरएच का अगला मैच 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स के सामने है, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की बात करें तो ये समीर रिजवी के पास है और पर्पल कैप पर रवि बिश्नोई का कब्जा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन