SRH vs LSG IPL 2026 Match Highlights: IPL 2026 का 10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की। मेजबान हैदराबाद को लखनऊ ने 5 विकेट से हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने दमदार अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के अर्धशतकों के दम पर 156 रन बनाए थे। हालांकि, ये रन कम रह गए, क्योंकि लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 157 रनों का टारगेट चेज कर लिया। पंत 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हीं के बल्ले से विनिंग शॉट निकला। आखिरी ओवर में 3 चौके उन्होंने जड़े।
इस मैच में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला सही साबित भी हुआ था, क्योंकि एक समय पर एसआरएच का स्कोर 26/4 था। इसके बाद 116 रनों की साझेदारी क्लासेन और रेड्डी के बीच हुई, जिसकी वजह से टीम 160 के करीब पहुंची थी। मोहम्मद शमी ने 2 विकेट शुरुआत में निकाले थे। प्रिंस यादव और आवेश खान को भी 2-2 विकेट मिले। लखनऊ की ये पहली जीत इस सीजन है, जबकि एसआरएच की ये दूसरी हार तीन मैचों में है।
SRH Score 156/9 (20 ओवर)
LSG LIVE Score 160/5 (19.5 ओवर)
SRH vs LSG LIVE Scorecard
5 Apr 2026, 07:16:34 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: आखिरी ओवर में LSG को चाहिए थे 9 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। पंत ने पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़कर स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद दो गेंद खाली गईं तो मैच में रोमांच बढ़ा, लेकिन पांचवीं गेंद पर फिर से चौका जड़कर पंत ने मैच को फिनिश कर दिया। वे 50 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद लौटे।
5 Apr 2026, 07:01:52 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: पंत ने ठोका पचासा
ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट अर्धशतक तक 123.26 का था। आखिरी दो ओवर में जीत के लिए लखनऊ को 13 रन चाहिए।
5 Apr 2026, 06:59:09 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: एलएसजी को लगा पांचवां झटका
हर्ष दुबे ने अब्दुल समद को लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट कराया। 12 गेंदों में 16 रन बनाकर वे आउट हुए। क्या अब एलएसजी के लिए मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि 14 गेंदों में अभी भी 18 रन एलएसजी को चाहिए।
5 Apr 2026, 06:56:12 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: 18 गेंदों में लखनऊ को चाहिए सिर्फ 19 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ से ये मुकाबल निकल चुका है, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाने हैं। 6 विकेट एलएसजी के हाथ में हैं। इस मैच में कोई करिश्मा ही एसआरएच को जीत दिला सकता है।
5 Apr 2026, 06:37:46 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: निकोलस पूरन भी हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को बैक टू बैक दो बड़े झटके लग गए हैं। कुल 4 विकेट एलएसजी ने 157 रनों की रन चेज में खो दिए हैं। आयुष बदोनी पिछले ओवर में स्टंप आउट हुए थे और निकोलस पूरन 4 गेंदों में एक रन बनाकर रन आउट हो गए।
5 Apr 2026, 06:31:19 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: हैदराबाद को मिली तीसरी सफलता
हर्ष दुबे ने सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने आयुष बदोनी को स्टंप आउट करा दिया। 9 गेंदों में एक चौके की मदद से वे 12 रन बना सके। अब क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत का साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।
5 Apr 2026, 06:16:42 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: शिवांग का शिकार हुए एडेन मार्करम
अर्धशतक की ओर बढ़ रहे एडेन मार्करम को शिवांग कुमार ने लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट कराया। वे 27 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह लखनऊ को दूसरा झटका लगा, क्या अब एसआरएच यहां से कमबैक कर पाएगी? ये देखने वाली बात होगी।
5 Apr 2026, 06:13:28 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: लखनऊ का मैच पर पूरा कंट्रोल
लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच पर पूरा कंट्रोल है, क्योंकि 9 ओवर में 76 रन एक विकेट खोकर एलएसजी ने बना लिए हैं। 157 रनों का टारगेट सामने है। ऐसे में कोई जल्दबाजी लखनऊ की टीम करना नहीं चाहेगी।
5 Apr 2026, 05:58:12 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: पावरप्ले लखनऊ ने भुनाया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं, जो कि एक अच्छा मूव है, क्योंकि 157 रनों का ही टारगेट उनके सामने है। इस वक्त एडेन मार्करम और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।
5 Apr 2026, 05:51:33 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: मलिंगा ने मार्श का किया शिकार
सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता ईशान मलिंगा ने दिलाई, जिन्होंने खतरनाक मूड में दिख रहे मिचेल मार्श को 14 रन पर चलता किया। वे 12 गेंदों में 2 चौके ही जड़ पाए। नितीश रेड्डी ने उनका कैच पकड़ा। नंबर 3 पर ऋषभ पंत एलएसजी के लिए बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
5 Apr 2026, 05:38:18 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
157 रनों के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ओपनिंग पर उतरे हैं। ऋषभ पंत इस मैच में ओपनिंग नहीं कर रहे। वे अब इस सीजन नंबर 3 ही खेलेंगे।
5 Apr 2026, 05:19:24 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: आखिरी गेंद पर रन आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी गेंद पर 9वां झटका रन आउट के रूप में लगा। विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने दमदार थ्रो किया और हर्षल पटेल को रन आउट कर दिया। 20 ओवर में 9 विकेट खोकर लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद ने 156 रन बनाए और 157 रनों का लक्ष्य अब LSG को दिया है।
5 Apr 2026, 05:15:22 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: प्रिंस यादव को आखिरी ओवर में मिली सफलता
प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में शिवांग कुमार को क्लीन बोल्ड कर दिया। वे 5 रन बना सके। इस तरह 8वां झटका लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को दिया।
5 Apr 2026, 05:07:46 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: आवेश का डबल धमाका, क्लासेन और दुबे आउट
आवेश खान ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन को चलता किया। क्लासेन ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए। 5 चौके और 2 छक्के अपनी इस 62 रनों की पारी में क्लासेन ने बनाए। 41 गेंदों का सामना किया। आवेश खान ने अगली गेंद पर हर्ष दुबे को भी चलता किया। वे बोल्ड हो गए। इस तरह सात विकेट एसआरएच के गिर गए।
5 Apr 2026, 05:05:06 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: रेड्डी 56 रन बनाकर आउट
नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें एम सिद्धार्थ ने तोड़ दिया। 33 गेंदों में 56 रनों की पारी उन्होंने खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका कैच प्रिंस यादव ने पकड़ा।
5 Apr 2026, 04:57:23 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: रेड्डी ने भी ठोका अर्धशतक
टीम की स्थिति जब बहुत ही ज्यादा खराब थी तब नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 30 गेंदों में 50 रन ठोक दिए। 3 चौके और 4 छक्के अपनी इस पारी में उन्होंने जड़े। 166.67 की उनका स्ट्राइक रेट अर्धशतक तक था।
5 Apr 2026, 04:51:55 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: क्लासेन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 151 से ज्यादा का उनका स्ट्राइक रेट अर्धशतक तक रहा। शुरुआत में वे बहुत धीमा खेले थे। एक समय पर वे 14 गेंदों में 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
5 Apr 2026, 04:40:50 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: एलएसजी को करना होगा पलटवार
हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी लगातार रन बना रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को रनों पर लगाम लगानी होगी। पिछले 4 ओवर में 57 रन इन दोनों बल्लेबाजों ने कूट दिए हैं।
5 Apr 2026, 04:32:55 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: हैदराबाद ने बढ़ाई रनों की रफ्तार
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 10 ओवर के बाद सिर्फ 35 रन पर 4 विकेट था। इसके बाद के दो ओर में हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने 30 रन जोड़े।
5 Apr 2026, 04:04:12 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: पावरप्ले में लखनऊ ने किया कमाल
पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 22 रन बनाए और 3 विकेट खोए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले को पूरी तरह कंट्रोल किया। दो विकेट मोहम्मद शमी और एक विकेट प्रिंस यादव को मिला। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन आउट हो चुके हैं।
5 Apr 2026, 03:52:40 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: शमी के बाद प्रिंस ने किया प्रहार, ईशान को किया बोल्ड
ईशान किशन भी आज नहीं चल सके। प्रिंस यादव ने एसआरएच के कप्तान को क्लीन बोल्ड कर दिया। हैदराबाद ने चार ओवर में 3 विकेट खो दिए हैं और रन 20 भी नहीं बने हैं।
5 Apr 2026, 03:45:11 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: शमी ने हेड का किया शिकार
मोहम्मद शमी ने अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर ट्रैविस हेड को चलता किया। 8 गेंदों 7 रन उन्होंने एक चौके की मदद से बनाए। उनका कैच एडेन मार्करम ने पकड़ा। शमी पिछले साल तक हैदराबाद का हिस्सा थे।
5 Apr 2026, 03:35:30 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: मोहम्मद शमी ने अभिषेक को किया चलता
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी ने पहला ओवर किया और अच्छा ओवर उनका रहा, क्योंकि ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाजों के सामने उन्होंने सिर्फ एक रन दिया और एक विकेट भी लिया। अभिषेक शर्मा को उन्होंने आखिरी गेंद पर एम सिद्धार्थ के हाथों कैच आउट कराया। वे 2 गेंदों में खाता नहीं खोल पाए।
5 Apr 2026, 03:06:15 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: लखनऊ ने जीता है टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान पंत क्या फिर से ओपनिंग करेंगे? इसके बारे में उन्होंने कहा कि वे देखेंगे।
5 Apr 2026, 02:55:33 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: 3 बजे टॉस और साढ़े 3 बजे मैच शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में टॉस दोपहर को 3 बजे होगा, जबकि मैच साढ़े 3 बजे शुरू होगा। इसके बाद एक और मुकाबला आज आईपीएल का खेला जाना है।
5 Apr 2026, 02:54:35 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: हैदराबाद का मौसम कैसा है?
हैदराबाद का मौसम कैसा है? ये एक बड़ा सवाल फैन्स सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, क्योंकि बारिश का अनुमान थोड़ा बहुत है, लेकिन टॉस अपने समय पर होगा, क्योंक मौसम अभी साफ है।
5 Apr 2026, 02:47:16 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: लखनऊ वर्सेस हैदराबाद हेड टू हेड
SRH vs LSG Head to Head रिकॉर्ड की बात करें तो यह लखनऊ सुपर जायंट्स के पक्ष में ज्यादा है। अब तक इन टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं और इनमें से 4 मैच लखनऊ ने जीते हैं और एसआरएच ने 2 ही मैचों में जीत दर्ज की है। पिछले साल आखिरी मैच में एलएसजी ने ही एसआरएच को हराया था।
5 Apr 2026, 02:33:00 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: क्या बदलेगी लखनऊ की रणनीति?
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले मैच में ऋषभ पंत को ओपनर के तौर पर उतारा था, जो कि कप्तान भी हैं। हालांकि, ये दांव अच्छा नहीं गया। ऐसे में क्या ओपनिंग जोड़ी में बदलाव दिखेगी और एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ओपन करेंगे या फिर फिर से मार्श और पंत की जोड़ी मैदान पर होगी?
5 Apr 2026, 02:20:34 PM IST
SRH vs LSG LIVE Score: आईपीएल 2026 का 10वां मैच आज
IPL 2026 का 10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में ईशान किशन के सामने ऋषभ पंत की चुनौती होगी।