Who was the first team to bid for Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2025 auction It was Delhi Capitals not Rajasthan Royals वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने नहीं, बल्कि इस टीम ने IPL ऑक्शन में सबसे पहले लगाई थी बोली, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने नहीं, बल्कि इस टीम ने IPL ऑक्शन में सबसे पहले लगाई थी बोली

वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने नहीं, बल्कि किसी और टीम ने सबसे पहले IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में बोली लगाई थी। हालांकि, वह एक करोड़ के बाद रुक गई थी और फिर राजस्थान ने उनको खरीद लिया था। 

Wed, 8 April 2026 09:51 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने नहीं, बल्कि इस टीम ने IPL ऑक्शन में सबसे पहले लगाई थी बोली

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उस मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में 491वें नंबर पर 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल था। ऑक्शन से पहले इस नाम की कहीं चर्चा नहीं थी। ऑक्शन के दूसरे दिन एक्सलरेटेड ऑक्शन में उनका नाम शामिल कराया गया। ऑक्शन में उनका नाम आ गया और फिर क्या इतिहास रच गया।

जिस खिलाड़ी की उम्र आईपीएल की उम्र से भी कम हो, उसको ऑक्शन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिल गई। दो टीमों के बीच इस नन्हें से बालक के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिला। 16 राउंड तक बोली लगी और राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को खरीद लिया। हालांकि, बोली की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने नहीं की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहला पैडल वैभव के लिए उठाया था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा, वैभव-यश ने किया सूपड़ा साफ

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में ऑक्शन में शामिल किया गया था। वे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानी बीसीए से आते हैं। तब तक वे प्रोफेशनल क्रिकेट में खेल चुके थे। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए भले ही नियम 15 साल से ज्यादा के हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट या आईपीएल में खेलने के लिए ऐसे कुछ नियम नहीं थे। इसका फायदा उनको मिला और उनको ऑक्शन में पिक कर लिया गया।

राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगाकर वैभव सूर्यवंशी को खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ की बोली लगाने के बाद आगे पैडल नहीं उठाया था। वे आईपीएल ऑक्शन में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। ये ऑक्शन नवंबर 2024 में हुआ था और आईपीएल 2025 के दौरान वे 14 साल के हो गए थे। 19 अप्रैल 2025 को पहली बार उनको आईपीएल में मौका मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एशिया कप की तर्ज पर 'अफ्रीका T20 कप' की प्लानिंग शुरू, ये 3 टीमें हैं तैयार

वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में 20 गेंदों में 34 रन जड़कर अपनी छाप छोड़ी थी। छक्के से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत उन्होंने की थी। इसके बाद जरूर 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तीसरे मैच में 38 गेंदों में 101 रन बनाकर वे आईपीएल के इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन गए। इसके बाद अगले मैच में खाता नहीं खुला, पांचवें मैच में 4 रन बनाए, लेकिन छठे मैच 40 और सातवें मैच में 57 रन जड़कर उन्होंने दिखा दिया था कि वे बच्चे हैं, लेकिन अच्छे-अच्छों के परखच्चे उड़ा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।